Arvind Kejriwal: मैं राज्यसभा नहीं जाऊंगा, लुधियाना उपचुनाव में AAP की जीत के बाद बोले अरविंद केजरीवाल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 23 Jun 2025 6:29 PM
Arvind Kejriwal Rajya Sabha
Arvind Kejriwal: लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को धमाकेदार जीत मिली है. इस सीट से संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10637 वोट से हराया. इस सीट से जीत दर्ज करने के बाद अरोड़ा को राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा देना होगा. इस बीच आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वो राज्यसभा नहीं जा रहे हैं.
Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि वह राज्यसभा नहीं जाएंगे. उन्होंने यह बात पंजाब में लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी से राज्यसभा के मौजूदा सदस्य संजीव अरोड़ा के जीतने के बाद कही. अरोड़ा को राज्यसभा से इस्तीफा देना होगा.
#WATCH | On being asked if he will be going to Rajya Sabha after the party's Rajya Sabha MP Sanjeev Arora has won the Ludhiana West assembly by-elections, AAP National Convenor Arvind Kejriwal says, "I am not going to Rajya Sabha. Party's Political Affairs Committee will decide… pic.twitter.com/HYcBKJhPIx
— ANI (@ANI) June 23, 2025
केजरीवाल के राज्यसभा जाने को लेकर विपक्षी दलों ने किया था दावा
केजरीवाल से एक प्रेस वार्ता में पूछा गया कि पार्टी अरोड़ा की जगह किसे उम्मीदवार बनाएगी. उन्होंने कहा, “मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं राज्यसभा नहीं जा रहा हूं. पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति तय करेगी कि किसे उम्मीदवार बनाया जाए.” विपक्षी दलों ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल अरोड़ा की जगह उच्च सदन में जाएंगे.
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आप की धमाकेदार जीत
लुधियाना पश्चिम सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने शानदार जीत दर्ज की है. अरोड़ा ने कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10637 वोटों के अंतर से हराया. अरोड़ा को कुल 3579 वोट मिले, जबकि भारत भूषण को 24542 वोट से संतोष करना पड़ा. इस सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे. उन्हें कुल 20323 वोट ही मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










