Arvind Kejriwal Rally Updates: ‘तीन छात्रों की मौत का जिम्मेदार…’, I-N-D-I-A गठबंधन की महारैली पर बीजेपी का तंज

Updated:
विज्ञापन
Arvind Kejriwal Rally Updates: ‘तीन छात्रों की मौत का जिम्मेदार…’, I-N-D-I-A गठबंधन की महारैली पर बीजेपी का तंज

Arvind Kejriwal Rally Updates: अरविंद केजरीवाल की जेल में बिगड़ती सेहत को लेकर इंडिया ब्लॉक की जंतर-मंतर में होने वाली रैली में कई दल के लोग पहुंचेंगे. जानें इस रैली का हर अपडेट

विज्ञापन

Arvind Kejriwal Rally Updates: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की जेल में बिगड़ती सेहत को लेकर इंडिया ब्लॉक की जंतर-मंतर पर रैली है. इस रैली में उनकी गिरफ्तरी का भी विरोध किया जाएगा. इस रैली को लेकर राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने जानकारी दी कि न्यायिक हिरासत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बिगड़ते स्वास्थ्य का मुद्दा उठाने के लिए जंतर-मंतर पर ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य दल के नेता शामिल होंगे.

बीजेपी पर ‘हत्या की साजिश’ रचने का आरोप ‘आप’ ने लगाया

बीजेपी पर जेल में अरविंद केजरीवाल की ‘हत्या की साजिश’ रचने का आरोप ‘आप’ लगा रही है. उनकी मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए सांसद संजय सिंह ने कहा कि 3 जून से 7 जुलाई के बीच उनका शुगर लेवल 34 बार कम हुआ है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, द्रमुक, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), जेएमए, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार), शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन रैली में शामिल होगी.

Read Also : Delhi Liquor Policy Case: अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, CBI ने दायर किया आरोप पत्र

विपक्ष की रैली को लेकर बीजेपी का तंज

I-N-D-I-A गठबंधन द्वारा जंतर-मंतर पर रैली करने पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि 27 जुलाई को भारत के तीन नौजवानों की एक घटना में मृत्यु हो गई. इसके बाद आज इनके के लिए न्याय मांगने के बजाय… प्रदर्शन करने वाले विपक्षी गठबंधन के लोग अरविंद केजरीवाल के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे. एक ओर, कांग्रेस जैसे विपक्षी दल, समाजवादी पार्टी संसद में ओल्ड राजिंदर नगर की घटना के लिए ‘आप’ को जिम्मेदार ठहरा रही है और दूसरी ओर वे (विपक्षी दल) अरविंद केजरीवाल के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करेंगे…क्या कांग्रेस और I-N-D-I-A गठबंधन के नेता मेयर शैली ओबेरॉय और ‘आप’ विधायक दुर्गेश पाठक के खिलाफ ‘आप’ से कार्रवाई के लिए कहेंगे ?

ईडी ने अरविंद केजरीवाल को किया था गिरफ्तार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को जांच एजेंसी ईडी ने कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola