ePaper

कोर्ट से नहीं मिली अरविंद केजरीवाल को राहत, 28 मार्च तक ED की कस्टडी में रहेंगे दिल्ली के सीएम

Updated at : 22 Mar 2024 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
ED on Arvind Kejriwal

ED on Arvind Kejriwal

ED : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को PMLA कोर्ट में पेश करने के लिए ईडी की टीम राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची और रिमांड की मांग की. इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से इस मामले पर अपनी-अपनी दलील रखी गई है. दलीलें पूरी होने के बाद कोर्ट ने केजरीवाल को सात दिनों की ईडी की कस्टडी में भेज दिया है.

विज्ञापन

ED : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सात दिनों की ईडी रिमांड मिली है. PMLA कोर्ट में पेश करने के लिए ईडी की टीम राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची और रिमांड की मांग की. इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से इस मामले पर अपनी-अपनी दलील रखी गई है. दलीलें पूरी होने के बाद कोर्ट ने केजरीवाल की रिमांड पर फैसला सुनाते हुए केजरीवाल को सात दिनों तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया है. बता दें, ईडी की तरफ से केजरीवाल की 10 दिन की रिमांड मांगी गई है. प्रवर्तन निदेशालय ने राउज एवेन्यू कोर्ट के सामने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवल सीधे तौर पर उत्पाद शुल्क नीति के निर्माण में शामिल थे. साथ ही ईडी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अरविंद केजरीवाल इस पूरे घोटाले के सरगना है.

‘घोटाला केवल 100 करोड़ का नहीं है, बल्कि उससे ज्यादा का’

कोर्ट के सामने प्रवर्तन निदेशालय का प्रतिनिधित्व कर रहे एएसजी एसवी राजू ने कहा है कि यह पूरा घोटाला केवल 100 करोड़ का नहीं है, बल्कि उससे ज्यादा का है. साथ ही उन्होंने कोर्ट के सामने यह जानकारी दी है कि 45 करोड़ रुपए के हवाला कारोबार का पता चला है जिसका इस्तेमाल गोवा चुनाव में किया गया था. एएसजी ने यह भी कहा है कि के कविता ने इस मामले में आप को रिश्वत दी थी.

जानकारी हो कि ED ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का आधार कुल 28 पन्नों में बताया है. वहीं, कोर्ट में केजरीवाल की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी अपनी दलीलें रखी और ईडी पर कई आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि अभी ईडी के पास गिरफ्तारी करने के लिए कोई पुख्ता सबूत नहीं है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के चार और वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार किया गया है, (चुनाव के लिए) गैर बराबरी का माहौल पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है.

कई लोगों का बयान पढ़ रही है ED

जानकारी हो कि बीते दिन उनकी गिरफ्तारी शराब घोटाला मामले में हुई थी. इस मामले में पहले से आप नेता और पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया, तेलंगाना की नेता के कविता समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. अब अरविंद केजरीवाल को इस मामले में गिरफ्तार कर ईडी ने उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया है और पूछताछ के लिए कस्टडी की मांग की है. साथ ही इस पूरे मामले के दौरान लिए गए कई आरोपियों के दर्ज बयान को भी कोर्ट में पढ़ा जा रहा है. साथ ही ईडी ने हर वो सबूत देने की कोशिश कर रही है जिससे वह अपने इस आरोप को साबित कर पाए कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में शामिल है और इसके सरगना है. वहीं, बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने सुनवाई से पहले अपने वकील और लीगल टीम से मुलाकात की है.

ED : सुप्रीम कोर्ट में केजरीवल द्वारा दायर याचिका वापस

जानकारी हो कि दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस से जुड़े कथित घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया है. इसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदर्शन शुरू हो चुका है. देर रात करीब 10.30 बजे ईडी के अधिकारी अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर उनके आवास से बाहर निकले और ईडी दफ्तर पहुंचे. इधर उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका को भी वापस ले लिया गया है. उनकी तरफ से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हम इसे वापस ले रहे है क्योंकि यह रिमांड के साथ क्लैश कर रहा है.

ED on Arvind Kejriwal
Ed on arvind kejriwal
विज्ञापन
Aditya kumar

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola