हिंदू-मुस्लिम राजनीति देश की समस्याओं की जड़, बोले अरविंद केजरीवाल
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 May 2025 1:11 PM
Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर परोक्ष हमला किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था बर्बाद होती जा रही है. हिंदू-मुस्लिम राजनीति देश की समस्याओं की जड़ है.
Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी (आप) छात्र शाखा के आरंभ पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अन्य पार्टियों द्वारा 75 साल से की जा रही हिंदू-मुस्लिम राजनीति देश की समस्याओं की जड़ है. बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हो रही है, राष्ट्रीय राजधानी में लंबे समय तक बिजली कटौती होती है.
#WATCH | Delhi | AAP launches its official Student Wing – ‘Association of Students for Alternative Politics’.
— ANI (@ANI) May 20, 2025
Aam Aadmi Party national convenor Arvind Kejriwal says, "…The problems we are facing today are rooted in the politics of today, what we call mainstream politics, the… pic.twitter.com/PPRQI5M9Pv
आप ने अपनी आधिकारिक छात्र शाखा- ‘वैकल्पिक राजनीति के लिए छात्रों का संघ’ शुरू की. इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आज हम जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उनकी जड़ें आज की राजनीति में हैं, जिसे हम मुख्यधारा की राजनीति कहते हैं.”
केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमारा देश कई समस्याओं से जूझ रहा है. लोगों के पास भोजन या शिक्षा तक पहुंच नहीं है. ऐसा क्यों हो रहा है? ऐसा इसलिए है क्योंकि बीजेपी, कांग्रेस और अन्य पार्टियां पिछले 75 साल में केवल राजनीति में लिप्त रही हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये पार्टियां हमारे स्कूली बच्चों को केवल हिंदू-मुस्लिम के बारे में सिखा रही हैं… यह हमारे देश में समस्याओं का मूल कारण है.’’
एएसएपी के बारे में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस मंच के तहत देशभर के कॉलेजों में छात्र सांस्कृतिक समूह बनाए जाएंगे. आप ने साबित कर दिया है कि चुनाव पूरी ईमानदारी से लड़े जा सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘आजकल दिल्ली में तीन से चार घंटे तक बिजली कटती है, जो पहले नहीं होती थी. तीन महीने के भीतर ही उन्होंने (भाजपा ने) दिल्ली में शिक्षा को बर्बाद करना शुरू कर दिया है.’’ केजरीवाल ने कहा, ‘‘आप ने अपने 10 साल के कार्यकाल में निजी स्कूल माफिया को फीस बढ़ाने की इजाजत नहीं दी.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










