‘जिससे ट्रेन नहीं चलती, वो देश कैसे चलाएगा?’ रेलवे की स्थिति पर केजरीवाल और RJD ने मोदी सरकार पर कसा तंज

balasore train accident पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने केंद्र की मोदी सरकार पर रेलवे की स्थिति को लेकर हमला किया. आरजेडी ने ट्वीट किया और लिखा, रेल के डिब्बों को आम आदमी के लिए ‘यातना केंद्र’ बना दिया गया है!
बालासोर रेल हादसे में 291 लोगों की मौत के बाद रेलवे की स्थिति पर लगातार सवाल उठाये जा रहे हैं. कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पर्टियां केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर हैं. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी ने ट्रेनों की स्थिति को लेकर ट्वीट किया और केंद्र सरकार पर हमला किया.
‘जिससे ट्रेन नहीं चलती, वो देश कैसे चलाएगा?’
अरविंद केजरीवाल ने ट्रेन की कुछ तस्वीरों के साथ ट्वीट किया और मोदी सरकार पर तंज कसा. उन्होंने ट्वीट में लिखा, अच्छी खासी चलती हुई रेलवे का इन्होंने बेड़ा गर्क कर दिया. आज AC कोच का भी अगर आप रिजर्वेशन लेंगे तो आपको बैठने या सोने के लिये सीट नहीं मिलेगी. AC और स्लीपर कोच जनरल से ज़्यादा बदतर हो गये हैं. इन्हें सरकार चलानी ही नहीं आती. इन्हें समझ ही नहीं है. अनपढ़ सरकार है. हर क्षेत्र को बर्बाद कर रहे हैं. उन्होंने आगे लिखा, जिससे ट्रेन नहीं चलती, वो देश कैसे चलाएगा?.
जिस से ट्रेन नहीं चलती, वो देश कैसे चलाएगा? https://t.co/dm01rcAlQH
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 18, 2023
आरजेडी ने भी रेलवे को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला, केजरीवाल ने किया री-ट्वीट
पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने केंद्र की मोदी सरकार पर रेलवे की स्थिति को लेकर हमला किया. आरजेडी ने ट्वीट किया और लिखा, रेल के डिब्बों को आम आदमी के लिए ‘यातना केंद्र’ बना दिया गया है! AC, स्लीपर या जेनरल.. सभी की एक जैसी स्थिति है. लोग रिजर्वेशन होने के बावजूद बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं. सब जानते हुए भी सरकार अतिरिक्त ट्रेनों या डिब्बों की व्यवस्था नहीं कर रही है.
रेल के डिब्बों को आम आदमी के लिए 'यातना केंद्र' बना दिया गया है!
AC, स्लीपर या जेनरल.. सभी की एक जैसी स्थिति है। लोग रिज़र्वेशन होने के बावजूद बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं।
सब जानते हुए भी सरकार अतिरिक्त ट्रेनों या डिब्बों की व्यवस्था नहीं कर रही है। pic.twitter.com/wkP3aIKTBG
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) June 18, 2023
बालासोर रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 291 हुई
गौरतलब है कि दो जून को बालासोर के बहनागा स्टेशन पर तीन ट्रेनें-शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस, बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी. जिसमें कम से कम 291 यात्रियों की मौत हो गयी और 1,200 से अधिक घायल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










