Arunachal Helicopter Crash: हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलटों के मिले शव, चीन बॉर्डर के पास मिला था मलबा

लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि इस हेलीकॉप्टर का सुबह करीब सवा नौ बजे हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क टूट गया जो परिचालन उड़ान पर था. जानें क्या है ताजा अपडेट
Arunachal Helicopter Crash : अरुणाचल प्रदेश में बोमडिला के पश्चिम में मांडला के पास बृहस्पतिवार सुबह सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलटों के शव बरामद हो चुके हैं. आपको बता दें कि चीन बॉर्डर के पास मलबा मिला था.
#UPDATE | Both the pilots involved in the crash have lost their lives: Army officials https://t.co/wfC2uNwbs4
— ANI (@ANI) March 16, 2023
आज सुबह सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. सेना के दो अफसरों को ले जा रहे हेलीकॉप्टर में दो पायलट थे. एक रक्षा प्रवक्ता ने इस बाबत जानकारी दी थी. सेना ने बताया कि सुबह नौ बजे जिले के सांगे गांव से इस हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी और वह असम के सोनितपुर जिले के मिस्सामारी जा रहा था. उसमें एक लेफ्टिनेंट और एक मेजर सवार थे.
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त चीता हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलटों की मृत्यु की पुष्टि हुई है. सेना के दुर्घटनाग्रस्त चीता हेलीकॉप्टर में जिन पायलट की मौत हुई है उनकी पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल वीवीबी रेड्डी और मेजर ए. जयंत के तौर पर की गयी है.
लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि इस हेलीकॉप्टर का सुबह करीब सवा नौ बजे हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क टूट गया जो परिचालन उड़ान पर था. उन्होंने कहा कि यह बोमडिला के पश्चिम में मांडला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसके बाद खोज एवं बचाव दलों को घटनास्थल पर भेजा गया.
विशेष जांच शाखा के पुलिस अधीक्षक रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि दिरांग में ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर को जलते हुए देखा और उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी. सिंह ने कहा कि डिरांग में बांगजलेप के ग्रामीणों ने करीब साढ़े 12 बजे हेलीकॉप्टर को जलते देखा.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










