Anmol Bishnoi: अनमोल बिश्नोई को 11 दिन की NIA हिरासत, बाबा सिद्दीकी की हत्या समेत लंबी है गुनाहों की फेहरिस्त
Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Nov 2025 7:45 PM
Anmol Bishnoi : अनमोल बिश्नोई को 11 दिन की NIA हिरासत
Anmol Bishnoi: दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोपी एवं गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को बुधवार को 11 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने अमेरिका से प्रत्यर्पण के उपरांत गिरफ्तार किये गये अनमोल को शाम करीब पांच बजे पटियाला हाउस अदालत में पेश किया.
Anmol Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को दिल्ली की एक कोर्ट ने 11 दिनों की एनआईए कस्टडी में भेज दिया है. एनआईए ने कोर्ट से 15 दिनों की न्यायिक हिरासत की अपील की थी. गिरफ्तार गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को कोर्ट से वापस NIA मुख्यालय लाया गया है. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किये गये अनमोल को शाम करीब पांच बजे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया. कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए विशेष लोक अभियोजक (SPP) राहुल त्यागी ने कहा कि आरोपी को एनआईए हिरासत पूरी होने के बाद फिर से अदालत में पेश किया जाएगा.
NIA अनमोल से करेगी पूछताछ
लोक अभियोजक ने बताया ‘अनमोल आतंकवादी-गैंगस्टर सिंडिकेट का एक बहुत ही अहम सदस्य है. उसके पास कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी है.’ उन्होंने कहा कि एनआईए ने इस सिंडिकेट के काम करने के तौर-तरीके, आय के स्रोत, अन्य लोगों की संलिप्तता और सिंडिकेट की गतिविधियों का पता लगाने के आधार पर अनमोल को एजेंसी की हिरासत में भेजने का अनुरोध किया था. लोक अभियोजक ने कहा ‘‘हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह भारत से कैसे भागा.’’
कई मामलों में मुख्य आरोपी है अनमोल
अनमोल बिश्नोई एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर पर फायरिंग, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या समेत कई अन्य अपराधों में मुख्य आरोपी है. अनमोल को पिछले साल नवंबर में अमेरिका में हिरासत में लिया गया था. साल 2022 से फरार अनमोल अमेरिका में रह रहा था और जेल में बंद अपने भाई लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व वाले आतंकी-सिंडिकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार होने वाला 19वां आरोपी है.
गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई की कर रहा था मदद
एनआईए ने बताया “अनमोल बिश्नोई के खिलाफ एनआईए ने मार्च 2023 में आरोप-पत्र दाखिल किया था, जब मामले की जांच में यह बात सामने आई थी कि उसने 2020 से लेकर 2023 की अवधि के दौरान देश में विभिन्न आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने में घोषित आतंकवादी गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई की सक्रिय रूप से सहायता की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










