Anmol Bishnoi: अमेरिका में पकड़ाया अनमोल बिश्नोई, सलमान के घर फायरिंग और सिद्दीकी मर्डर केस से जुड़े हैं तार
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 18 Nov 2024 7:32 PM
Anmol Bishnoi
Anmol Bishnoi: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले और बाबा सिद्दीकी मर्डर केस का आरोपी अनमोल बिश्नोई अमेरिका में पकड़ा गया है.
Anmol Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका में हिरासत में ले लिया गया है. उसे कैलिफोर्निया से पकड़ा गया. अनमोल एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी मर्डर केस का आरोपी है. साथ ही उसके तार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले से भी जुड़े हैं.
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई पुलिस को है अनमोल की तलाश
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई पुलिस को अनमोल बिश्नोई की तलाश है. एनआईए ने हाल ही में अनमोल के खिलाफ इनाम की घोषणा की थी. जिसमें कहा गया था कि अनमोल के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा.
Also Read: सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी, जन्मदिन से पहले मिली हत्या की चेतावनी
14 अप्रैल को हुई थी सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग
इसी साल 14 अप्रैल को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी. जिसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंश बिश्नोई ने ली थी. उस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










