सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी, जन्मदिन से पहले मिली हत्या की चेतावनी
pappu yadav (File)
Bihar News: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी का एक और मामला सामने आया है। सोमवार को उन्हें एक ऑडियो-वीडियो संदेश भेजा गया, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई.
Bihar News: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी का एक और मामला सामने आया है। सोमवार को उन्हें एक ऑडियो-वीडियो संदेश भेजा गया, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई. 3 मिनट 57 सेकंड के एक वीडियो में योर फ्यूचर लिखकर धमकी दी गई है और कहा गया है कि 24 दिसंबर से पहले ही उनकी हत्या कर दी जाएगी.
आपके शहर में
पप्पू यादव को एक वीडियो में मिली जान से मारने की धमकी
वीडियो में धमकी देने वालों ने पाकिस्तान से कॉल करने और नेपाल से मिली पिछली धमकी का भी जिक्र किया है. इसके साथ ही वीडियो में पप्पू यादव को माफी मांगने की भी बात कही गई है. हाल ही में, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित रूप से धमकी मिलने के बाद पप्पू यादव ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी.
सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखा
MP पप्पू यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा वाई(Y) से बढ़ाकर जेड(Z) श्रेणी करने का अनुरोध किया था. उनका कहना है कि चुनावी राजनीति में आने के बाद से ही उनके परिवार को लगातार ऐसी धमकियां मिल रही हैं. इस नए मामले के बाद पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गयी हैं. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए