Andhra Temple Stampede : संकरा गेट और ठसाठस भीड़, आंध्र प्रदेश के मंदिर में ऐसे मची भगदड़

Updated:
विज्ञापन
Andhra Temple Stampede

आंध्र के मंदिर में कैसे मची भगदड़, जानें (Photo: PTI)

Andhra Temple Stampede : श्रीकाकुलम के कासीबुग्गा मंदिर में भगदड़ के दौरान आठ महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई. इस हादसे का भयावह वीडियो सामने आया.

विज्ञापन

Andhra Temple Stampede : आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कासीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. इस वजह से भगदड़ मच गई. इस हादसे में कम से कम आठ महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए या सांस लेने में परेशानी का शिकार हुए. घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया. हादसा तब हुआ जब मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी. प्रशासन ने राहत और बचाव किए और घायलों को फौरन अस्पतालों में भर्ती करवाया. मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह भगदड़ एकादशी के अवसर पर मंदिर में बड़ी भीड़ इकट्ठा होने से हुई. भारी भीड़ और अव्यवस्था के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ.

इस हादसे से जुड़ी बड़ी बातें

1. वहां मौजूद लोगों ने इस हादसे के लिए मंदिर प्रशासन की खराब व्यवस्था और लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया. उनका कहना है कि भारी भीड़ के बावजूद मंदिर में सिर्फ एक संकरा प्रवेश और निकास द्वार था, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई.

2. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब मंदिर का फाटक अचानक खोला गया तो अफरातफरी मच गई. बाहर निकल रहे श्रद्धालु और अंदर जाने की कोशिश कर रहे लोग आमने–सामने आ गए. इसी दौरान कमजोर लोहे की ग्रिल टूट गई, जिससे कई लोग फंस गए.

3. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी केवी महेश्वर रेड्डी ने बताया कि भीड़ में अफरा-तफरी तब मच गई जब लोगों ने किसी चीज के गिरने जैसी आवाज सुन. इससे वे घबरा गए. भगदड़ में कई श्रद्धालु करीब छह फुट की ऊंचाई से नीचे गिर पड़े, जिससे एक के ऊपर एक लोग गिरते चले गए.

यह भी पढ़ें : काशीबुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 9 की मौत, देखें वीडियो

4. राज्य की गृह मंत्री वंगलापुडी अनीता ने बताया कि इस निजी मंदिर में आमतौर पर हर शनिवार को 1,500 से 2,000 श्रद्धालु आते हैं. लेकिन इस बार एकादशी और कार्तिक मास एक साथ पड़ने के कारण भीड़ बहुत बढ़ गई. इसी दौरान एक रेलिंग टूट गई, जिससे श्रद्धालु एक-दूसरे पर गिर पड़े और भगदड़ मच गई.

5. पुलिस ने कहा कि सभी मंदिरों और धार्मिक संस्थानों को किसी भी आयोजन से पहले अनुमति लेनी जरूरी है, चाहे भीड़ कितनी भी हो. पुलिस अधिकारी रेड्डी ने बताया कि वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर ने इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के प्रबंधन के लिए सुरक्षा की कोई मांग नहीं की थी, जिसके कारण हालात नियंत्रण से बाहर हो गए.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola