काशीबुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 9 की मौत, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Venkateswara Swamy Temple Stampede

वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ (Photo: PTI)

Stampede in Venkateswara Swamy Temple: काशीबुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ की घटना में 9 लोगो की मौत हो गई.

विज्ञापन

Stampede in Venkateswara Swamy Temple:  आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले से बड़ी खबर आ रही है. यहां काशीबुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मच गई. इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, एकादशी के मौके पर पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दौरान मंदिर में भगदड़ मच गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख जताया और अधिकारियों को घायलों को तुरंत इलाज देने और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए. घटना के बाद का वीडियो सामने आया है जो बहुत ही भयावह है.

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, भीड़ बहुत ज्यादा हो जाने से लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े, जिससे अफरातफरी मच गई. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात पर काबू पाया. राज्य के कृषि मंत्री के. अच्चननायडु भी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और मंदिर अधिकारियों से जानकारी ली. घटना के बाद सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

चंद्रबाबू नायडु ने भगदड़ पर दुख जताया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडु ने काशीबुग्गा के वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि इस हादसे में श्रद्धालुओं की मौत बेहद दर्दनाक है और यह घटना बहुत दुखद है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को जल्द से जल्द सही और बेहतर इलाज दिया जाए. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola