Manipur Violence: मणिपुर की स्थिति पर अमित शाह आज करेंगे सर्वदलीय बैठक
Amit Shah says remove AFSPA from Jammu Kashmir
मणिपुर में हिंसा के मामलों की जांच कर रहे सीबीआई के विशेष जांच दल (एसआईटी) और सीएफएसएल के फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने इंफाल और चुराचांदपुर में शस्त्रागारों से हथियारों और गोला-बारूद की कथित लूट से जुड़े घटनास्थलों का दौरा किया है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हिंसा प्रभावित मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए नयी दिल्ली में सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट कर बताया था, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा करने के लिए 24 जून को दोपहर तीन बजे नयी दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है.
अमित शाह ने किया था मणिपुर का दौरा
गौरतलब है कि अमित शाह ने भी पिछले महीने चार दिनों के लिए मणिपुर का दौरा किया था और राज्य में शांति कायम करने के अपने प्रयासों के तहत विभिन्न वर्ग के लोगों से मुलाकात की थी.
हथियारों की लूट मामलों में सीबीआई ने अपराध स्थलों का दौरा किया
मणिपुर में हिंसा के मामलों की जांच कर रहे सीबीआई के विशेष जांच दल (एसआईटी) और सीएफएसएल के फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने इंफाल और चुराचांदपुर में शस्त्रागारों से हथियारों और गोला-बारूद की कथित लूट से जुड़े घटनास्थलों का दौरा किया है.
सेना ने गांवों पर गोलीबारी करने वाले पुरुषों के समूह को रोका
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में हथियारबंद लोगों के एक समूह के शुक्रवार दोपहर याइनगांगपोकपी (वाईकेपीआई) गांव के रास्ते पहाड़ी इलाकों में घुसपैठ करने और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी करने के बाद सेना की अतिरिक्त टुकड़ियों को भेजा गया है और भीड़ के खिलाफ अभियान जारी है.
मणिपुर में क्यों भड़की हिंसा
गौरतलब है कि मेइती समुदाय की ओर से अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिये जाने की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किए जाने के बाद मणिपुर में हिंसक झड़पें हुईं हैं. हिंसा में अब तक करीब 120 लोगों की जान गई है और 3,000 से अधिक घायल हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










