अमित शाह ने किया अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला-वे दिल्ली को ‘आप’ निर्भर बनाना चाहते हैं हम आत्मनिर्भर

अमित शाह ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी विज्ञापन पर अत्यधिक खर्च करती है और लोगों को भ्रमित करने का काम करती है. लेकिन उनका यह भ्रमजाल पांच-छह वर्षों तक ही चलता है, क्योंकि जनता जल्दी ही सच से वाकिफ हो जाती है.
गृहमंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला और कहा कि एमसीडी के साथ उन्होंने जिस तरह का व्यवहार किया है उसका जवाब उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से दिया जायेगा. अमित शाह ने केजरीवाल सरकार पर दिल्ली में पूर्व में मौजूद तीन शहरी निकायों (एमसीडी) के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उस पर उनका 40 हजार करोड़ रुपये बकाया है.
अमित शाह ने उक्त बातें तेहखंड में कचरे से बिजली बनाने वाले संयंत्र का उद्घाटन करते हुए कही. अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल सरकार लोगों को आप निर्भर बनाना चाहती है, जबकि भाजपा सरकार उन्हें आत्मनिर्भर बनाना चाहती है. आगामी चुनाव में मतदाताओं को इस बात का ध्यान रखना है कि वे आप निर्भर बनना चाहते हैं या आत्मनिर्भर.
अमित शाह ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी विज्ञापन पर अत्यधिक खर्च करती है और लोगों को भ्रमित करने का काम करती है. लेकिन उनका यह भ्रमजाल पांच-छह वर्षों तक ही चलता है, क्योंकि जनता जल्दी ही सच से वाकिफ हो जाती है.
दिल्ली नगर निगम द्वारा तेहखण्ड में बनाए गए कूड़े से बिजली बनाने वाले ‘Waste To Energy’ प्लांट के शुभारंभ कार्यक्रम से लाइव… https://t.co/9ricRaBpn2
— Amit Shah (@AmitShah) October 20, 2022
कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि हम 2025 तक दिल्ली में दैनिक कचरा प्रसंस्करण की सुविधा स्थापित कर लेंगे. इसका फायदा यह होगा कि दिल्ली में कचड़े का ढेर नजर नहीं आयेगा. दिल्ली को कचरा मुक्त कर दिया जायेगा और यह काम एक साल के अंदर कर दिया जायेगा.
कचरे से बिजली बनाने वाले संयंत्र का उद्घाटन करते हुए अमित शाह ने कहा कि जो लोग यह कह रहे हैं कि चुनाव की वजह से इस प्लांट का उद्घाटन हो रहा है, उनलाोगों को भूमिपूजन और उद्घाटन का अंतर समझना चाहिए.
महात्मा गांधी ने देश को स्वच्छता का संदेश दिया था. पीएम नरेंद्र मोदी उस संदेश को जमीन पर उतार रहे हैं. हम आने वाली पीढ़ी को स्वच्छता का संदेश देना चाहते हैं और उनके अंदर इसके प्रति जागरूकता उत्पन्न करना चाहते हैं. इससे फायदा यह होगा कि वे स्वच्छता का महत्व समझेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










