'दिल्ली जाइए और खुद देखिए भारत का लोकतंत्र', अमेरिका ने कही ये बात
व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है और जो कोई भी नई दिल्ली जाता है, वह खुद इसे देख और महसूस कर सकता है. जानें जॉन किर्बी ने मीडिया के सवाल पर क्या कहा
लोकतंत्र को लेकर केंद्र की मोदी सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है. इस बीच मामले पर व्हाइट हाउस ने ऐसी बात कही है जो मोदी सरकार के पक्ष में है. दरअसल, व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है और वहां जाने वाला कोई भी व्यक्ति इसे खुद महसूस कर सकता है. भारत में लोकतंत्र की स्थिति पर चिंताओं को प्रत्यक्ष तौर पर व्हाइट हाउस की ओर से खारिज किया गया है.
आपको बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में अमेरिका की यात्रा पर जानें वाले हैं. इससे पहले व्हाइट हाउस का ये बयान सामने आया है. राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में सामरिक संचार समन्वयक जॉन किर्बी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है. जो कोई भी भारत जाता है इसे महसूस कर सकता है. निश्चित तौर पर मुझे उम्मीद है कि लोकतांत्रिक संस्थानों की ताकत और उनकी स्थिति चर्चा का हिस्सा होगी.
हम कभी झिझकते नहीं: जॉन किर्बी
जॉन किर्बी से एक सवाल किया गया जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि देखिए, हम कभी झिझकते नहीं हैं. आप दोस्तों के साथ ऐसा कर सकते हैं. आपको दोस्तों के साथ ऐसा करना चाहिए. आप कभी भी उन चिंताओं को व्यक्त करने से नहीं कतराते हैं जो दुनिया में कहीं भी उठ रही हों. हालांकि यह (राजकीय)यात्रा संबंध गहरे करने, साझेदारी मजबूत करने और दोस्ती आगे बढ़ाने पर केंद्रित होगी.
कब पीएम मोदी जाएंगे अमेरिका
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में सामरिक संचार समन्वयक जॉन किर्बी ने आगे कहा कि भारत कई स्तरों पर अमेरिका का अहम साझेदार है. यहां चर्चा कर दं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 24 जून को अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान वह कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










