America Election Result: डोनाल्ड ट्रंप की धमाकेदार जीत, वैश्विक नेताओं ने दी बधाई, जानें किसने क्या कहा?
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 06 Nov 2024 5:03 PM
Donald Trump
America Election Result: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने धमाकेदार जीत दर्ज की है. ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को बड़े अंतर से हराया. धमाकेदार जीत के बाद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वैश्विक नेताओं से लगातार जीत मिल रही है.
America Election Result: डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनेंगे. उन्होंने जीत की घोषणा भी कर दी है. ट्रंप को 538 में अबतक 277 इलेक्टोरल वोट मिले हैं. जबकि कमला हैरिस को 224 वोट मिले हैं. ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार हैं, जबकि हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी की उम्मीदवार हैं. ट्रंप को धमाकेदार जीत पर वैश्विक नेताओं से लगातार बधाई मिल रही है.
America Election Result: पीएम मोदी ने ट्रंप को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की ‘ऐतिहासिक’ जीत सुनिश्चित होने पर बुधवार को उन्हें बधाई दी और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया. मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप को उनकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई. आपके अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं के क्रम में, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नए सिरे से आगे बढ़ाने की आशा करता हूं. आइए एक साथ मिलकर अपने लोगों की बेहतरी के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें.
बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप को दी बधाई
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप को धमाकेदार जीत के लिए बधाई दी. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ऐतिहासिक महान वापसी पर बधाइयां. व्हाइट हाउस में आपकी ऐतिहासिक वापसी अमेरिका के लिए नई शुरुआत और इजराइल तथा अमेरिका के बीच महान गठबंधन के लिए शक्तिशाली प्रतिबद्धता दर्शाने वाली है.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने भी बधाई दी
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी. मैक्रों ने ‘एक्स’ पर लिखा, साथ काम करने को तैयार हैं जैसा कि हम पहले भी चार साल में करने में सक्षम रहे. आपके और मेरे दृढ़विश्वास के साथ. सम्मान और महत्वाकांक्षा के साथ. अधिक शांति और समृद्धि के लिए.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी ट्रंप को दी बधाई
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी अमेरिकी चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज करने पर बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, मैं वैश्विक मामलों में शांति दृष्टिकोण के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं. यह बिल्कुल वही सिद्धांत है जो व्यावहारिक रूप से यूक्रेन में न्यायपूर्ण शांति ला सकता है. मुझे उम्मीद है कि हम इसे एक साथ क्रियान्वित करेंगे. हम राष्ट्रपति ट्रम्प के निर्णायक नेतृत्व में एक मजबूत संयुक्त राज्य अमेरिका के युग की आशा करते हैं. हम संयुक्त राज्य अमेरिका में यूक्रेन के लिए निरंतर मजबूत द्विदलीय समर्थन पर भरोसा करते हैं. उन्होंने आगे कहा, यूरोप की सबसे मजबूत सैन्य शक्तियों में से एक के रूप में यूक्रेन, हमारे सहयोगियों के समर्थन से यूरोप और ट्रांसअटलांटिक समुदाय में दीर्घकालिक शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. मैं राष्ट्रपति ट्रंप को व्यक्तिगत रूप से बधाई देने और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ यूक्रेन की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










