Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, यात्रियों को इन बातों का रखना होगा ध्यान
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Jul 2023 7:44 AM
Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है. 60 हजार सुरक्षाबल भोले के भक्तों की सुरक्षा में तैनात हैं. यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके खास ध्यान रखा गया है. आइए जानते हैं यात्रियों की सुरक्षा का क्या है इंतजाम.
Amarnath Yatra 2023: पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों के बीच अमरनाथ यात्रा आज 1 जुलाई से शुरु हो गई है. भक्तों का पहला जत्था अमरनाथ गुफा के लिए रवाना कर दिया गया है. शुक्रवार सुबह जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू बेस कैंप से पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है. ये जत्था पवित्र गुफा के दर्शन करने निकल गया है.
#ShriAmarnathjiYatra2023
Don't rush while ascending the Amarnath Yatra track.@PMOIndia@HMOIndia @tourismgoi@MIB_India@OfficeOfLGJandK @PIB_India@MIB_India@JandKTourism @ShriSasb pic.twitter.com/lwWfm84t3P— Information & PR, J&K (@diprjk) June 30, 2023
बाबा अमरनाथ बर्फानी के भक्त पहलगाम और बालटाल के रास्ते पवित्र गुफा की ओर निकल पड़े हैं. यात्रा के लिए 3488 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था बेस कैंप से अपने-अपने निर्धारित प्वाइंट पर पहुंचा था. दोनों रूट पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. दक्षिण कश्मीर के हिमालय की पहाड़ियों में 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बाबा की गुफा की 62 दिन की यात्रा में सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर खास ध्यान रखा जा रहा है.
अमरनाथ यात्रा अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर छोटे लेकिन खड़ी बालटाल मार्ग को जोड़ने वाले मार्गों पर एक तीर्थयात्रा है. हिंदू धर्म में पवित्र मानी जाने वाली वार्षिक तीर्थयात्रा, हिमालय के बीच दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर ऊंचे पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में स्थित है. अमरनाथ को भगवान शिव के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक माना जाता है. यात्रा हिंदू कैलेंडर के श्रावण महीने में होती है और यही एकमात्र समय है जब गुफाएं आम जनता के लिए पहुंच के लिए संभव होती है. यह यात्रा इस साल 31 अगस्त तक चलेगी.
-
हर यात्री को यात्रा शुरू करने से पहले जम्मू-कश्मीर में निर्धारित स्थानों से अपना आरएफआईडी कार्ड प्राप्त करना होगा.
-
सभी यात्रियों को यात्रा के दौरान हर समय एसएएसबी द्वारा जारी आरएफआईडी कार्ड पहनना अनिवार्य है.
-
यात्रा के दौरान को आरामदायक कपड़े और ट्रैकिंग जूते पहनने की सलाह दी गई है.
-
यात्रियों को सलाह दी गई है कि चढ़ाई के वक्त धीरे-धीरे चलें और खुद को वातावरण अनुकूलित करने के लिए समय लें.
-
यात्रियों को खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए.
-
यदि किसी यात्री को सांस लेने में तकलीफ महसूस हो तो उसे निकटतम मेडिकल हेल्प से संपर्क करना चाहिए.
-
यात्रियों को अपनी क्षमता से अधिक परिश्रम करने से बचना चाहिए और रास्ते में आराम के लिए बार-बार ब्रेक लेना चाहिए.
-
आरएफआईडी कार्ड के बिना किसी भी यात्री को यात्रा नहीं करनी चाहिए.
-
यात्रियों को ट्रैकिंग के रास्ते पर कूड़ा-करकट फैलाने से बचना चाहिए.
-
वहीं, यात्रियों को खाली पेट यात्रा शुरू नहीं करने की सलाह दी गई है.
-
यात्रियों को शराब, कैफीन या धूम्रपान नहीं करने की सलाह दी गई है.
-
यात्रियों को ट्रैकिंग के दौरान कोई छोटा रास्ता अपनाने का प्रयास नहीं करना चाहिए. ये आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










