संसद के शीतकालीन सत्र से पहले 27 को होगी सर्वदलीय बैठक, जानें क्यों खास है इस बार का सत्र

संसद के दोनों सदनों के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को बैठक में आमंत्रित किया गया है. बैठक में पीएम मोदी के अलावा, वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह के साथ ही संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी भी सरकार की ओर से भाग लेंगे.
संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू हो रहा है जो 23 दिसंबर तक चलेगा. संसद सत्र से पहले रविवार को सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलायी है. संभावना जतायी जा रही है कि इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं.
सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आ रही है कि संसद के दोनों सदनों के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को बैठक में आमंत्रित किया गया है. बैठक में पीएम मोदी के अलावा, वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह के साथ ही संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी भी सरकार की ओर से भाग लेंगे.
संसद के शीतकालीन सत्र को इस लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि सरकार तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए एक विधेयक पेश करेगी जिस पर दोनों सदनों में जोरदार बहस होने की संभावना है. बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में विधेयक आ सकता है. आगामी संसद सत्र में विपक्ष पेगासस स्पाईवेयर से फोन टैपिंग के मुद्दे को भी उठा सकता है. इसके साथ ही क्रिप्टोकरेंसी और समान नागरिक संहिता पर भी बिल आने की संभावना जतायी जा रही है.
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने रविवार शाम को संसद के उच्च सदन में राजनीतिक दलों के सदन के नेताओं की बैठक बुलाई है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी 27 नवंबर को निचले सदन में सभी दलों के सदन के नेताओं की बैठक बुला सकते हैं.
Posted By : Rajneesh Anand
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










