ज्ञानवापी के बाद अब गरमा रहा उज्जैन का मामला, दानी गेट वाली मस्जिद के नीचे प्राचीन शिव मंदिर होने का दावा

Updated at : 17 May 2022 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
ज्ञानवापी के बाद अब गरमा रहा उज्जैन का मामला, दानी गेट वाली मस्जिद के नीचे प्राचीन शिव मंदिर होने का दावा

दरअसल, अखंड हिंदू सेना के अध्यक्ष और उज्जैन आह्वान के महामंडलेश्वर अतुलेशानंद सरस्वती ने दावा किया है कि उज्जैन के दानी गेट स्थित बिना नींव वाली मस्जिद के नीचे प्राचीन शिव मंदिर है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : मुगल शासक औरंगजेब के शासनकाल में हिंदुओं के मंदिरों को तोड़कर मस्जिद निर्माण कराने का मामला इतिहासविदित है. तथाकथित तौर पर यह माना जा रहा है कि औरंगजेब ने बनारस के ज्ञानवापी में शिवमंदिर को तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया था. फिलहाल, अदालत के आदेश के बाद ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का काम पूरा हो गया है और इसकी रिपोर्ट अदालत के सामने पेश किया जाना है. लेकिन, बनारस के ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का काम पूरा होने से पहले ही उज्जैन की एक मस्जिद का भी मामला गरमाने लगा है. मीडिया की रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि उज्जैन के दानी गेट के पास बिना नींव वाली मस्जिद के नीचे प्राचीन शिव मंदिर और गणेश जी की प्रतिमा दबी है.

दरअसल, अखंड हिंदू सेना के अध्यक्ष और उज्जैन आह्वान के महामंडलेश्वर अतुलेशानंद सरस्वती ने दावा किया है कि उज्जैन के दानी गेट स्थित बिना नींव वाली मस्जिद के नीचे प्राचीन शिव मंदिर है. उन्होंने अपने दावे में कहा है कि इस मस्जिद के नीचे गणेश भगवान की प्रतिमा भी दबी है. उन्होंने दावा किया है कि वर्ष 2007 में उन्होंने खुद मस्जिद में जाकर इस प्रतिमा को देखा है. उन्होंने वहां भगवान गणेश की मूर्तियां, हाथी-घोड़े और पत्थरों पर विशाल पहरेदार सैनिकों की मूर्तियां देखी थीं.

अतुलेशानंद सरस्वती ने यह भी कहा है कि यह हिंदुओं की संपत्ति है और इसे वापस लौटा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि बनारस के ज्ञानवापी मस्जिद की तरह इस मस्जिद का भी सर्वे, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करके साक्ष्य जमा किए जाएं. महामंडलेश्वर अतुलेशानंद के अनुसार, उज्जैन एक प्राचीन नगर है और वर्ष 1600 में मुगल शासकों ने इस पर अपना कब्जा जमा लिया था.

Also Read: ज्ञानवापी मस्‍जि‍द में शिवलिंग मिलने के दावे के बाद चर्चा तेज, जानें सर्वे की 10 बड़ी बातें

उन्होंने दावा किया है कि मुगल शासकों के कब्जे के समय ही इस मस्जिद का निर्माण कराया गया था. उन्होंने मस्जिद की फ़ोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराने की मांग की है. महामंडलेश्वर अतुलेशानंद ने कहा है कि मस्जिद की सुरक्षा के उपाय किए जाएं, जिससे उसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हो. इसके साथ ही, उन्होंने कोर्ट में एक वाद दायर करने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola