Live Updates

Ahmedabad Plane Crash: गृह मंत्री अमित शाह ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया, घायलों से मिले

Updated:
विज्ञापन

ahmedabad plane crash

Ahmedabad Plane Crash Live Updates: अहमदाबाद हवाईअड्डे के पास मेघाणी नगर इलाके में गुरुवार दोपहर एयर इंडिया का B787 ड्रीमलाइनर विमान गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में कुल 242 लोग सवार थे. जिसमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे. उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान ने लंदन के लिए उड़ान भरा था.

विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया, घायलों से मिले

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद पहुंचकर दुर्घटना स्थन का दौरा किया. उसके बाद घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे. शाह ने विमान में एक मात्र जीवित बचे यात्री से भी बात की.

मृतकों के परिजन को 1 करोड़ की सहायता राशि, टाटा ग्रुप ने किया ऐलान

टाटा समूह इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि देगा. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, हम घायलों के चिकित्सा व्यय को भी वहन करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सभी आवश्यक देखभाल और सहायता मिले. इसके अतिरिक्त, हम बीजे मेडिकल के छात्रावास के निर्माण में सहायता प्रदान करेंगे.

दुर्घटना स्थल पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद विमान दुर्घटना स्थल पर पहुंचे. गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी भी उनके साथ हैं.

विमान हादसे में एक यात्री जीवित मिला, पुलिस कमिश्नर ने जानकारी दी

विमान हादसे में एक व्यक्ति के जीवित होने की खबर सामने आई है. न्यूज एजेंसी एएनआई से फोन पर बात करते हुए अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा, “पुलिस को सीट 11ए पर एक जीवित व्यक्ति मिला. एक जीवित व्यक्ति अस्पताल में पाया गया है और उसका इलाज चल रहा है. अभी तक मौतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ.”

पुलिस आयुक्त बोले- कुछ लोगों के जीवित बचने की संभावना से इनकार नहीं

अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने कहा कि एयर इंडिया विमान दुर्घटना में कुछ लोगों के जीवित बचने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

डॉक्टरों के आवासीय ब्लॉक को हुआ नुकसान, 50 घायल, पांच की पहचान नहीं

अहमदाबाद विमान दुर्घटना में घायल हुए एमबीबीएस छात्रों के बारे में एफएआईएमए डॉक्टर्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक डॉ रोहन कृष्णन कहते हैं, “हमें जानकारी मिली है कि विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. एमबीबीएस छात्रों के छात्रावास और सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों के आवासीय ब्लॉक को नुकसान पहुंचा है. हमें 50 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है. पांच लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. वहां रक्त की जरूरत है.”

विज्ञापन
विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola