African Swine Fever: केरल में 'अफ्रीकन स्वाइन फीवर' का मामला आया सामने, बरेली में मिला था पहला केस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jul 2022 10:59 AM
केरल में बीते दिनों जहां मंकीपॉक्स का मामला सामने आया था. वहीं अब वायनाड जिले के मानन्थावाद्य स्थित दो पशुपालन केंद्रों में 'अफ्रीकन स्वाइन फीवर' के मामले सामने आए हैं. बता दें कि अफ्रीकन स्वाइन फीवर बेहद संक्रामक और घातक बीमारी है.
केरल के वायनाड जिले के मानन्थावाद्य स्थित दो पशुपालन केंद्रों में ‘अफ्रीकन स्वाइन फीवर’ (ASF) के मामले सामने आए हैं. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में नमूनों की जांच के बाद जिले के दो पशुपालन केंद्र के सूअरों में इस बीमारी की पुष्टि हुई.
पशुपालन विभाग के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एक केंद्र में कई सूअरों की मौत के बाद नमूने जांच के लिए भेजे गए थे. अधिकारी ने कहा, अब उसके परिणाम में इस बुखार की पुष्टि हुई है. दूसरे केंद्र में 300 सूअरों को मारने के निर्देश दिए गए हैं.
विभाग ने कहा कि इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. राज्य ने इस महीने की शुरुआत में केंद्र सरकार के आगाह करने के बाद जैव सुरक्षा उपायों को कड़ा कर दिया था. केंद्र सरकार ने बताया था बिहार और कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में ‘अफ्रीकन स्वाइन फीवर’ के मामले सामने आए हैं. आपको बता दें कि अफ्रीकन स्वाइन फीवर बेहद संक्रामक और घातक बीमारी है.
आपको बता दें कि बीते दिनों बरेली जिले में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का पहला मामला सामने आया था. इसके बाद भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर अलर्ट जारी करने के लिए कहा है. आईवीआरआई के संयुक्त निदेशक डॉक्टर के. पी. सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि देश के मिजोरम, त्रिपुरा और असम के बाद अब बरेली में भी अफ्रीकन स्वाइन फ्लू का मामला सामने आया है. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व बरेली जिले के नवाबगंज तहसील के भड़सर डांडिया गांव निवासी पशु पालक अनिल कुमार के सुअर को तेज बुखार आया था और कुछ दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी.
Also Read: Bareilly News: बरेली में मिला ASF का केस, IVRI की रिपोर्ट में खुलासा, प्रशासन अलर्ट, पशुपालकों में हड़कंप
आईवीआरआई की तरफ से सुअर का मांस खाने पर भी रोक लगाने की बात कही है. इस संक्रमण से इंसानों को खतरा नहीं है. मगर,पशुपालक या कर्मचारी सुअर के संपर्क में आते हैं, तो दूसरे पशुओं में फैल सकता है. यह वायरस पहली बार 1920 में अफ्रीका के पशुओं में दिखाई पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










