Arvind Kejriwal Resignation: AAP विधायक दल की बैठक कल 11 बजे, नये मुख्यमंत्री के नाम पर लगेगी मुहर

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 16 Sep 2024 6:18 PM

विज्ञापन

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal Resignation: अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश के बाद दिल्ली का सियासी पारा हाई है. नये मुख्यमंत्री के नाम पर आम आदमी पार्टी में मंथन जारी है. सीएम केजरीवाल मंगलवार को दिल्ली के उप राज्यपाल से मिलने वाले हैं. उससे पहले AAP विधायक दल की बैठक होगी.

विज्ञापन

Arvind Kejriwal Resignation: दिल्ली के नए सीएम पर अंतिम फैसला लेने के लिए मंगलवार 17 सितंबर को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पर आप आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक होगी. बैठक में नये मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी.

केजरीवाल मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे उपराज्यपाल से करेंगे मुलाकात, दे सकते हैं इस्तीफा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे उपराज्यपाल वी के सक्सेना से मुलाकात करेंगे और इस दौरान वह अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. एलजी ने केजरीवाल को मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे मुलाकात का वक्त दिया है. आम आदमी पार्टी (आप) ने पहले कहा था कि केजरीवाल ने मंगलवार को उपराज्यपाल से मुलाकात का वक्त मांगा है और इस दौरान वह इस्तीफा दे सकते हैं.

Also Read: Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल मंगलवार को दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, LG से मिला मिलने का समय

अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफे का कर दिया है ऐलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के बाद सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया था. ‘आप’ प्रमुख केजरीवाल ने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री और मनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री बनेंगे, जब लोग कहेंगे कि हम ईमानदार हैं. आबकारी नीति मामले में जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के कुछ दिन बाद ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने रविवार को कहा था कि वह 48 घंटे के भीतर इस्तीफा देंगे और दिल्ली में जल्दी चुनाव कराने की मांग करेंगे. उन्होंने कहा था कि जब तक लोग उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र नहीं दे देते, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola