Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल मंगलवार को दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, LG से मिला मिलने का समय
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 16 Sep 2024 5:03 PM
Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal News: दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी तेज है. आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. उन्होंने एलजी से मिलने का समय मांगा था. जिसपर एलजी ऑफिस ने समय दे दिया है.
Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इस्तीफे की चर्चा के बीच सीएम केजरीवाल ने उप राज्यपाल से मंगलवार को मिलने का समय मांगा था. जिसपर एलजी कार्यालय की ओर से बताया गया कि उप राज्यपाल वीके सक्सेना और सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच मंगलवार शाम 4.30 बजे एलजी सचिवालय में बैठक होगी.
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए आप नेताओं में मंथन
दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए सोमवार शाम को आम आदमी पार्टी (आप) की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक सहित कई बैठकें होने की संभावना है. आप नेताओं ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मुख्यमंत्री पद के संभावित नामों पर केजरीवाल के साथ चर्चा के लिए उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचे. आप की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक शाम को दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर होने वाली है.
केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की अप्रत्याशित घोषणा की थी
अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की अप्रत्याशित घोषणा की थी. पार्टी मुख्यालय में रविवार को आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने अपने ऊपर भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की और कहा कि जब तक जनता उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र नहीं दे देती, तब तक वह इस पद को स्वीकार नहीं करेंगे. आप प्रमुख ने कहा है कि वह मुख्यमंत्री और मनीष सिसोदिया उप मुख्यमंत्री तभी बनेंगे जब जनता उन्हें ईमानदार कहेगी. आबकारी नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में शुक्रवार को तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हुए केजरीवाल ने कहा कि अगले कुछ दिन में वह ‘आप’ के विधायकों की बैठक करेंगे और पार्टी में से किसी सहकर्मी को मुख्यमंत्री चुना जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें भ्रष्ट साबित करने की कोशिश कर रही है. केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा लोगों को अच्छे स्कूल और मुफ्त बिजली नहीं दे सकी क्योंकि वे भ्रष्ट थे. उन्होंने कहा, हमलोग ईमानदार हैं.
दिल्ली के नये सीएम की रेस में ये नाम शामिल
मुख्यमंत्री के संभावित दावेदारों में दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़लान, आप प्रमुख केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल सहित दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी, गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत के नामों की चर्चा है.
अरविंद केजरीवाल ने खेला नया दांव, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










