Aaj ka Mausam : इन राज्यों में होगी भारी बर्फबारी, यहां चलेगी शीतलहर, आ गया IMD का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Cold Wave in Many State

18 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम का हाल? जानें (Photo: PTI)

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के मुताबिक 18 और 19 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की से गंभीर ठंड पड़ सकती है. बिहार और झारखंड में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं. देश के कई राज्यों में तापमान गिरावट के साथ सुबह-शाम ठंड महसूस होगी.

विज्ञापन

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 18 से 20 नवंबर तक पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में ठंड बनी रह सकती है. 18 और 19 नवंबर को छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा के अलवा तेलंगाना और मध्य महाराष्ट्र में भी ठंड बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है. जानें देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

यूपी और दिल्ली में शीतलहर का असर

दिल्ली के अधिकांश इलाकों में 18 नवंबर से शीतलहर का असर तेज हो सकता है, और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है. मंगलवार को सुबह में हल्का धुंध नजर आएगा. 18 नवंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 से 28 और 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. उत्तर प्रदेश में 18 नवंबर से शीतलहर तेज हो सकती है. कानपुर, बाराबंकी, इटावा के अलावा लखनऊ और प्रयागराज में सुबह के समय ठंडी हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है.

झारखंड में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने झारखंड के गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. सोमवार को कई जगहों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया, जिससे ठंड बढ़ गई.

बिहार में सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ेगी

IMD के अनुसार, बिहार में अगले 5 दिनों तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान लगातार नीचे जाएगा और रात का पारा 2–3 डिग्री तक और गिर सकता है. इससे सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ेगी.

इन इलाकों में ठंड का असर ज्यादा

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, मध्य, पूर्व और उत्तर प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद इन जगहों पर रात का तापमान 2–3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है. वहीं, 18 और 19 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से गंभीर शीतलहर रह सकती है. 20 और 21 नवंबर को भी कई स्थानों पर ठंड का असर जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें : Rain Alert Cold Wave Warning: 17 से 23 नवंबर तक बहुत भारी बारिश का अलर्ट, 48 घंटे शीतलहर की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड और हिमाचल में होगी भारी बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड और हिमाचल में ठंडी हवाओं के साथ भारी बर्फबारी देखने को मिल सकती है. 18 नवंबर से तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट का अनुमान है. लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola