Rain Alert Cold Wave Warning: 17 से 23 नवंबर तक बहुत भारी बारिश का अलर्ट, 48 घंटे शीतलहर की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Nov 2025 4:45 PM

विज्ञापन

Rain Alert Cold Wave Warning

Rain Alert Cold Wave Warning: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है. दक्षिण भारत के कई राज्यों में 22 नवंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है. अगले दो-तीन दिनों तक कई इलाकों में शीतलहर चलने का अनुमान है.

विज्ञापन

Rain Alert Cold Wave Warning: पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 18 से 19 नवंबर को शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर जारी रहने की संभावना है. 20 और 21 नवंबर को कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है. पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में  18 से 20 नवंबर, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तेलंगाना और मध्य महाराष्ट्र में 18 और 19 नवंबर, विदर्भ में 18 नवंबर को  शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है. वहीं तमिलनाडु में 17 नवंबर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 20 से 22 नवंबर के दौरान  को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

अगले 48 दिनों में तापमान IMD ने जारी की शीतलहर और ठंडे दिन की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, मध्य, पूर्व और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. उसके बाद उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है.  इसके अलावा 18 और 19 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है. वहीं 20 और 21 नवंबर को कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है. 18 से 20 नवंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर जारी रह सकती है.  वहीं पूर्वोत्तर भारत में इस सप्ताह हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 23 नवंबर तक भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 18 से लेकर 23 नवंबर तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से भारी बारिश हो सकती है.  इस दौरान तमिलनाडु में 18 से 23 नवंबर,  17 से 20 नवंबर के दौरान केरल और माहे, 17 और 18 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, 19 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से लेकर भारी और कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. 20 से 22 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश हो सकती है.

  • तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
  • आंध्र प्रदेश, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.
  • आंध्र प्रदेश, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है.

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर देखने को मिली. पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और झारखंड के कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रही. ओडिशा, झारखंड, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मराठवाड़ा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा. असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम कोहरा छाया रहा.

Also Read: Kal ka Mausam : इन राज्यों में बढ़ेगी और ठंड, आ गया IMD का अलर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola