Aaj ka Mausam : कई राज्यों में होगी भयंकर बारिश, 17 सितंबर तक के लिए अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Mausam

12 सितंबर को बारिश का अलर्ट (Photo: PTI)

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 13 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होगी, जबकि 13 और 14 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. जानें देश के अन्य राज्यों में 12 सितंबर को कैसा रहने वाला है मौसम का हाल?

विज्ञापन

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 17 सितंबर के बीच पश्चिम मध्य प्रदेश में, 14 और 15 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में, 12 से 14 सितंबर तक विदर्भ में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. 12 से 13 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में, 12 से 17 सितंबर तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर भ��री बारिश का पूर्वानुमान है. IMD के अनुसार, 12 से 15 सितंबर तक बिहार में, 15 और 16 सितंबर को झारखंड में और 12 सितंबर को ओडिशा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.

महाराष्ट्र के अलावा यहां होगी भारी बारिश

12 से 17 सितंबर तक मध्य महाराष्ट्र में, 12 से 14 को मराठवाड़ा में, 13 से 17 को कोंकण-गोवा में और 14 से 16 को गुजरात क्षेत्र में कई-कुछ स्थलों पर हल्की-मध्यम बारिश या तूफानी बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. खासतौर पर मराठवाड़ा में 12 और 13 सितंबर को, कोंकण-गोवा व मध्य महाराष्ट्र में 13-14 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना है.

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगहों पर बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 15 और 16 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 12 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 13 और 14 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में और 12 से 16 सितंबर तक उत्तराखंड में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-तूफान और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में होगी भारी बारिश

विभाग के अनुसार, 12 से 17 सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में, जबकि 11 से 16 सितंबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं तेज बारिश व गरज-तूफान की संभावना है. इसके अलावा, 12 से 15 सितंबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, 13 और 14 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में जबकि 13 से 15 सितंबर तक असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है.

तमिलनाडु के अलावा यहां होगी भारी बारिश

तमिलनाडु में 12 सितंबर को, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 12 से 13 सितंबर तक, तेलंगाना में 12 से 15 सितंबर तक जबकि उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 12 से 14 सितंबर तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-तूफान के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चल सकती हैं. कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा, अगले 5 दिनों तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज सतही हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola