मूसलाधार बारिश का तांडव, मुंबई में स्कूल-कॉलेज, दफ्तर बंद, IMD की बड़ी चेतावनी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Aug 2025 6:24 PM

विज्ञापन

Mumbai Rain: दादर में जलभराव, इंजन में घुस गया पानी, गाड़ी को धक्का लगाते लोग

Mumbai Rain Alert: मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश कई इलाकों में भारी जलभराव से लोग दो चार हो रहे हैं. सड़कों पर कमर जितना पानी जमा है. भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर जाने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. भारी बारिश के कारण रेल, सड़क और हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम दे दिया गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार तक बारिश का दौर जारी रह सकता है.

विज्ञापन

Mumbai Rain Alert: मायानगरी मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है. मुंबई के कई हिस्सों में बीते 24 घंटे में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है. सबसे ज्यादा बारिश पूर्वी उपनगरों के विक्रोली में देखने को मिली, जहां 255.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे में सांताक्रूज वेधशाला ने 238.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जबकि कोलाबा वेधशाला ने 110.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की. आईएमडी ने बताया कि विक्रोली में सबसे अधिक 255.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, इसके बाद भायखला में 241 मिलीमीटर, जुहू में 221.5 मिलीमीटर और बांद्रा में 211 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

भारी बारिश के कारण स्कूल-कॉलेज, दफ्तर बंद

मुंबई में मंगलवार को भी भारी बारिश का दौर जारी रहा. तेज बरसात के कारण सड़कों पर पानी भर गया और यातायात ठप पड़ गया. शहर की लाइफ लाइन यानी मुंबई लोकल ट्रेन की सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. सीएम ऑफिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारी बारिश के कारण मिठी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है, इसके कारण कुर्ला क्षेत्र से करीब 350 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. लगातार बारिश के कारण स्कूल, कॉलेज, सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालय बंद रहे और मुंबई हाई कोर्ट में ही दोपहर तक ही कामकाज हुआ. मुंबई पुलिस ने लोगों से अनावश्यक कामों के लिए घरों से न निकलने की अपील की है. उच्च शिक्षा निदेशालय ने भारी बारिश के कार कोंकण क्षेत्र के सभी कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है.

जारी रहेगा भारी बारिश का दौर

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और पालघर जिलों और मध्य महाराष्ट्र के आसपास के घाट क्षेत्रों सहित कोंकण क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार तक इन इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. आईएमडी ने कहा कि कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश, कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. भारी बारिश के कारण पटरियों पर जलभराव हो गया है. इस कारण मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और कुर्ला स्टेशन के बीच हार्बर लाइन पर लोकल रेल सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं.

भारी बारिश से जन जीवन बेहाल

मुंबई में भारी बारिश पूरा जनजीवन बेहाल है. कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है और कई इलाकों में जलभराव से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सोमवार को एक वायरल वीडियो में दिख रहा था कि सड़क पर कमर जितना पानी भरा हुआ है. बड़ी मुश्किल से स्कूली बच्चों के बस से उतार कर गंतव्य तक पहुंचाया गया. मुंबई एयरपोर्ट पर भी पानी भर जाने के कारण उड़ानें प्रभावित हो रही है. भारी बारिश के कारण रेल, सड़क और हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. कई इलाकों में स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है.

बंगाल की खाड़ी में बना है लो प्रेशर एरिया

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक मानसूनी दबाव का क्षेत्र ओडिशा तट को पार कर अंदर की ओर बढ़ गया है. वहीं कोंकण तट पर मानसूनी पछुआ हवाएं मजबूत हो गई हैं, पूर्वी से पश्चिमी तट तक 20 डिग्री उत्तर के पास एक पूर्व-पश्चिम अपरूपण रेखा (Shear Line) सक्रिय है, और कोंकण से केरल तक एक टर्फ सक्रिय है. इन मौसमी प्रणालियों के एक साथ एक्टिव होने से महाराष्ट्र के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. मुंबई में बीते चार दिनों से झमाझम बारिश हो रही है.

आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई समेत कई इलाकों में आज (19 अगस्त) को भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. राज रात 8 से साढ़े 8 बजे के बीच हाई टाइड की संभावना है. इसके कारण लहरों की ऊंचाई सामान्य उछाल से 10 से 12 फीट ऊपर तक जा सकती है. मुंबई में भारी बारिश का दौर कर यानी बुधवार तक जारी रह सकता है. इसके बाद भारी बारिश से राहत मिलनी शुरू हो सकती है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola