ePaper

नहीं रहे पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे, पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक, बताया निजी क्षति

Updated at : 18 May 2017 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
नहीं रहे पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे, पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक, बताया निजी क्षति

नयी दिल्ली : केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का आज निधन हो गया. यह जानकारी सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दिया. उन्‍होंने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकांउट से जानकारी दी कि वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे नहीं रहे. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, 60 वर्षीय दवे ने आज सुबह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का आज निधन हो गया. यह जानकारी सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दिया. उन्‍होंने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकांउट से जानकारी दी कि वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे नहीं रहे. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, 60 वर्षीय दवे ने आज सुबह अपने घर पर बेचैनी की शिकायत की और तब उन्हें एम्स ले जाया गया. वहां उनका निधन हो गया. दवे वर्ष 2009 से राज्यसभा के सदस्य थे.

पीएम मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए लिखा, मेरे दोस्त और एक बहुत ही सम्मानित सहयोगी के अचानक निधन से बिल्कुल चौंक गया, पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे जी के लिए मेरी संवेदना.

पीएम मोदी ने दवे की निधन पर शोक जताते हुए लिखा, अनिल माधव दवे जी को एक समर्पित जन सेवक के रूप में याद किया जाएगा. वह पर्यावरण के संरक्षण के प्रति बहुत ही भावुक थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे लिखा, मैं अनिल माधव दवे जी के साथ कल शाम देर तक, प्रमुख नीतिगत मुद्दों पर चर्चा कर रहा था. उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत नुकसान है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola