ePaper

मराठवाड़ा में हर दिन दो किसान कर रहे हैं आत्महत्या, चार माह का आंकड़ा

Updated at : 13 May 2017 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
मराठवाड़ा में हर दिन दो किसान कर रहे हैं आत्महत्या, चार माह का आंकड़ा

औरंगाबाद : महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में किसानों की आत्महत्या का सिलसिला थम ही नहीं रहा है. मराठवाड़ा के आठ जिलों में पिछले चार महीने में 303 किसानों ने आत्महत्या कर ली. मंडल आयुक्तालय से मिली जानकारी के अनुसार, एक जनवरी से प्रतिदिन औसतन दो किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं. इस वर्ष अभी तक […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में किसानों की आत्महत्या का सिलसिला थम ही नहीं रहा है. मराठवाड़ा के आठ जिलों में पिछले चार महीने में 303 किसानों ने आत्महत्या कर ली.

मंडल आयुक्तालय से मिली जानकारी के अनुसार, एक जनवरी से प्रतिदिन औसतन दो किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं. इस वर्ष अभी तक यह आंकड़ा 303 तक पहुंच गया है.

VIDEO : जब नाचते-नाचते मर गया दूल्हा, देखें लाइव वीडियो

किसानों की आत्महत्या की वजह कृषि उत्पादन का उचित मूल्य नहीं मिलना और प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल की बरबादी तथा कर्ज का बोझ बताया जा रहा है.

ज्ञात हो कि आत्महत्या करनेवाले 303 किसानों में 148 मामले सहायता राशि पाने के हकदार हैं, जबकि 30 से अधिक मामलों को खारिज कर दिया गया. अन्य मामले अभी भी लंबित हैं.

किस जिले में कितने किसानों ने जान दी

राज्यआत्महत्या
बीड57
नांदेड़53
उसमानाबाद50
औरंगाबाद43
परभणी32
जालना26
लातूर22
हिंगोली20


महाराष्ट्र में किस साल कितने लोगों ने की आत्महत्या

वर्षआत्महत्या
20091,600
20101,740
20111,495
20121,467
20131,298
20141,949
20152,016*
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola