नक्सल प्रभावित राज्य के मुख्यमंत्रियों की बैठक आज, रघुवर पहुंचे दिल्ली

नयी दिल्ली . नक्सलियों से निबटने के लिए नये तरीके अपनाने पर विचार को लेकर नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्री आठ मई को दिल्ली में शीर्ष प्रशासनिक व पुलिस अफसरों के साथ बैठक करेंगे. गृहमंत्री राजनाथ सिंह बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बैठक दिन के 10 बजे से शुरू होगी.छत्तीसगढ़ में अर्द्धसैनिक बल के 25 जवानों […]
नयी दिल्ली . नक्सलियों से निबटने के लिए नये तरीके अपनाने पर विचार को लेकर नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्री आठ मई को दिल्ली में शीर्ष प्रशासनिक व पुलिस अफसरों के साथ बैठक करेंगे. गृहमंत्री राजनाथ सिंह बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बैठक दिन के 10 बजे से शुरू होगी.छत्तीसगढ़ में अर्द्धसैनिक बल के 25 जवानों के मारे जाने की घटना के दो सप्ताह बाद यह बैठक हो रही है. बैठक के लिए छत्तीसगढ़, झारखंड, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है. बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत राज्य के उग्रवाद प्रभावित जिलों के उपायुक्त हिस्सा लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




