ePaper

पूर्वोत्तर को दक्षिण पूर्व एशिया का प्रवेशद्वार बनाना चाहती है सरकार : प्रधानमंत्री

Updated at : 07 May 2017 3:38 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्वोत्तर को दक्षिण पूर्व एशिया का प्रवेशद्वार बनाना चाहती है सरकार : प्रधानमंत्री

नयी दिल्ली/शिलांग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि पूर्वोत्तर को दक्षिण पूर्व एशिया का प्रवेशद्वार बनाने का लक्ष्य रखते हुए सरकार ने रविवार को सात राज्यों में सड़कों और राजमार्गों को सुधारने के लिए 40 हजार करोड़ रुपये लागत की परियोजना समेत कई अहम आधारभूत परियोजनाओं की शुरुआत की. उन्होंने हालांकि इस […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/शिलांग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि पूर्वोत्तर को दक्षिण पूर्व एशिया का प्रवेशद्वार बनाने का लक्ष्य रखते हुए सरकार ने रविवार को सात राज्यों में सड़कों और राजमार्गों को सुधारने के लिए 40 हजार करोड़ रुपये लागत की परियोजना समेत कई अहम आधारभूत परियोजनाओं की शुरुआत की. उन्होंने हालांकि इस बात पर अफसोस भी जताया कि हाल के राष्ट्रव्यापी स्वच्छता सर्वेक्षण में ‘‘50 सबसे स्वच्छ शहरों में सिर्फ गंगटोक (पूर्वोत्तर से) अपनी जगह बना पाया’.

स्वच्छता को क्षेत्र में हर किसी के लिए बड़ी चुनौती करार देते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छता पैमाने पर 100 से 200 स्वच्छ शहरों के बीच पूर्वोत्तर के चार शहर है, जबकि 200 से 300 स्वच्छ शहरों में पूर्वोत्तर के सात शहर आते है, जिनमें शिलांग 276वें स्थान पर है. वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शिलांग में प्रमुख स्वयंसेवी संगठन भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पूर्वोत्तर को दक्षिणपूर्व एशिया का प्रवेशद्वार बनाना होगा’ और यह प्रवेश द्वार अगर गंदा होगा, तो यह सपना पूरा नहीं होगा.’ उन्होंने लोगों और संघ जैसे संगठनों से स्वच्छता अभियान के लिए साथ आने को कहा. स्वतंत्रता के कई सालों बाद भी समूचे पूर्वोत्तर का संतुलित विकास नहीं होने का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने ‘‘अपने सभी संसाधनों के साथ’ यहां राज्यों के संपूर्ण और संतुलित विकास की योजना बनायी है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि ज्यादा जोर संपर्क सुधारने और समूचे क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने पर होगा. उन्होंने कहा, ‘‘इन सभी उपायों से पूर्वोत्तर को दक्षिणपूर्व एशिया का प्रवेशद्वार बनाने में मदद मिलेगी.” उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में सड़कों को सुधारने के लिए 40,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा रहा है, क्षेत्र में 19 बड़ी रेल परियोजनाएं भी शुरू की गयी हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम पूर्वोत्तर में बिजली की स्थिति में भी सुधार की कोशिश कर रहे हैं और क्षेत्र में और पर्यटकों को लाने की कवायद में भी जुटे हैं.” प्रधानमंत्री ने ऐलान किया कि पूर्वोत्तर को जल्द ही ‘उड़ान’ (उड़े देश का आम नागरिक) योजना से जोड़ा जायेगा. क्षेत्र में छोटे हवाईअड्डे विकसित किये जायेंगे, जबकि शिलांग हवाईअड्डे की हवाईपट्टी के विस्तार को भी मंजूरी दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola