सर्वे में खुलासा: धीरे-धीरे टीवी से दूरी बना रहे हैं लोग, जानें क्यों

मुंबई : टीवी प्रोग्राम देखनेवाले दर्शकों की संख्या पिछले एक साल में 52 प्रतिशत से गिर कर 23 प्रतिशत हो गयी है, क्योंकि अब वे अपने पसंदीदा कार्यक्रम लैपटॉप और स्मार्टफोन पर देखते हैं. एक्सचेंजर ने 26 देशों में 26,000 उपभोक्ताओं पर कराये ऑनलाइन सर्वे कराया. उपभोक्ता लैपटॉप, डेस्कटॉप स्मार्टफोन पर टीवी देखना अधिक पसंद […]
मुंबई : टीवी प्रोग्राम देखनेवाले दर्शकों की संख्या पिछले एक साल में 52 प्रतिशत से गिर कर 23 प्रतिशत हो गयी है, क्योंकि अब वे अपने पसंदीदा कार्यक्रम लैपटॉप और स्मार्टफोन पर देखते हैं. एक्सचेंजर ने 26 देशों में 26,000 उपभोक्ताओं पर कराये ऑनलाइन सर्वे कराया. उपभोक्ता लैपटॉप, डेस्कटॉप स्मार्टफोन पर टीवी देखना अधिक पसंद करते हैं.’ इस संख्या में 78 प्रतिशत (47 प्रतिशत से गिर कर 10 प्रतिशत) की गिरावट आयी है. अमेरिका में 57 प्रतिशत और ब्रिटेन में 55 प्रतिशत की गिरावट आयी है.
वाइफाइ और ब्रॉडबैंड की मदद से खास कर मोबाइल से बढ़ती इंटरनेट की पहुंच के कारण यह रुझान बढ़ा है.
आदित्य चौधरी,एमडी, एक्सेंचर इंडिया
क्या कहा लोगों ने
42 प्रतिशत ने कहा कि वे टीवी लैपटॉप या डेस्कटॉप पर देखना अधिक पसंद करेंगे.
13 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे टीवी प्रोग्राम स्मार्टफोन पर देखने को वरीयता देंगे
19 प्रतिशत लोग ही अब टीवी पर स्पोर्ट्स प्रोग्राम देखना अधिक पसंद करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




