राजस्थान: BITS पिलानी से अपने घर लौटा कश्मीरी छात्र, कारण जानकर चौंक जायेंगे आप

झुंझुनू : राजस्थान की मेवाड़ यूनिवर्सिटी में कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट की घटना के बाद राजस्थान में ही एक कश्मीरी छात्र के साथ अलग तरह की घटना देखने को मिली है जिसके कारण छात्र को अपने घर वापस लौटना पड़ा. प्राप्त जानकारी के अनुसार झुंझुनू जिले के बीआइटीएस पिलानी इंस्टिट्यूट में एक कश्मीरी छात्र […]
झुंझुनू : राजस्थान की मेवाड़ यूनिवर्सिटी में कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट की घटना के बाद राजस्थान में ही एक कश्मीरी छात्र के साथ अलग तरह की घटना देखने को मिली है जिसके कारण छात्र को अपने घर वापस लौटना पड़ा. प्राप्त जानकारी के अनुसार झुंझुनू जिले के बीआइटीएस पिलानी इंस्टिट्यूट में एक कश्मीरी छात्र के टी-शर्ट पर कुछ लोगों ने आपत्तिजनक बातें लिख दी. इस घटना के बाद वह घबरा गया और हॉस्टल छोड़कर अपने घर लौट गया.
यह वाक्या 27 साल के हाशिम सोफी नामक युवक के साथ हुई.
खबर है कि हॉस्टल की बालकनी में सूख रही उसकी टी-शर्ट और बनियान पर किसी ने आपत्तिजनक बातें लिख दी थीं. इस घटना के बाद हाशिफ काफी डर गया.
फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हरकत किसने की और क्यों ?
क्योंकि घटना हॉस्टल में हुई है इसलिए शक अन्य छात्रों पर जा रहा है. उस टी-शर्ट और बनियान की तस्वीरें भी सामने आयी हैं.
संस्थान ने अपनी तरफ से मामले की जांच शुरू कर दी है.
देश भर में पसर रही घाटी में पत्थरबाजी की आग, मेरठ में लगे पोस्टर, तो राजस्थान में मारपीट
27-yr-old Kashmiri research scholar at BITS Pilani in Rajasthan returns to Valley after allegedly receiving objectionable messages in hostel pic.twitter.com/tDsM8uf28a
— ANI (@ANI) April 24, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




