सोनू निगम ने संविधान का अपमान किया, भारत छोड़ देना चाहिए : मौलवी

Updated at : 20 Apr 2017 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
सोनू निगम ने संविधान का अपमान किया, भारत छोड़ देना चाहिए : मौलवी

कोलकाता : मौलवी सैयद शा अतीफ अली अल कादरी ने गुरुवार को दावा किया कि बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल को लेकर अपनी टिप्पणी से संविधान का अनादर किया है. साथ ही कहा कि उन्हें देश छोड़ने के बारे में विचार करना चाहिए. यह भी पढ़ें :Sonu Nigam: मस्जिद में […]

विज्ञापन

कोलकाता : मौलवी सैयद शा अतीफ अली अल कादरी ने गुरुवार को दावा किया कि बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल को लेकर अपनी टिप्पणी से संविधान का अनादर किया है. साथ ही कहा कि उन्हें देश छोड़ने के बारे में विचार करना चाहिए.

यह भी पढ़ें :Sonu Nigam: मस्जिद में होनेवाले अज़ान को लेकर सोनू निगम ने किया ट्वीट, सोशल मीडिया पर बवाल

कादरी ने कहा कि नहीं तो सोनू निगम को 10 लाख रुपये इनाम लेने के लिए मेरे द्वारा तय की गयी अन्य शर्तें पूरी करनी चाहिए. कादरी ने कहा, ‘‘सोनू ने अपना सिर मुंडवा लिया है. यद्यपि उन्हें अभी वह दो चीजें और करने की जरूरत है, जो मैंने कही थी, जूते की माला पहनना और देश का दौरा करना. जब वह ये दो काम पूरे कर लेंगे, तो मैं एक संवाददाता सम्मेलन करूंगा और उन्हें चेक सौंप दूंगा.’

यह भी पढ़ें :फतवा जारी होने के बाद सोनू निगम ने सिर मुंडवाया, कहा- ‘मैं मुस्लिम विरोधी नहीं…’

गत 18 अप्रैल को कादरी ने घोषणा की थी कि जो कोई भी गायक सोनू निगम का सिर मुंडायेगा, उनके गले में फटे जूतों की माला पहनायेगा और उन्हें देशभर में घुमायेगा वह उसे 10 लाख रुपये का इनाम देंगे. बॉलीवुड गायक ने बुधवार को मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन में अपना सिर मुंडवा लिया था और कहा था कि उनके ट्वीट सुबह की प्रार्थना में लाउड स्पीकर इस्तेमाल को लेकर थे और इसका किसी विशेष धर्म से संबंध नहीं है.

यह भी पढ़ें :गंजा करने के फतवे पर बोले सोनू निगम – 10 लाख रुपये तैयार रखें

‘‘सोनू (निगम) ने देश के संविधान का अपमान किया है. मेरा मानना है कि ऐसे व्यक्ति को देश छोड़ने पर विचार करना चाहिए. उन्होंने अजान के बारे में बोल कर कई भारतीयों की धार्मिक भावनाएं आहत की हैं. उन्हें यह स्वीकार करते हुए जल्द से जल्द माफी मांगनी चाहिए कि उन्होंने गलती की है.’

मौलवी सैयद शा अतीफ अली अल कादरी, उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक संयुक्त परिषद, पश्चिम बंगाल

यह भी पढ़ें :सोनू निगम के सिर मुंडवाने पर बोले कुमार विश्वास – जुल्फें गिरा कर नफरत का मुंडन करा ही दिया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola