ePaper

भारत ने अरुणाचल के छह स्थानों का नाम बदलने पर आपत्ति की

Updated at : 20 Apr 2017 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
भारत ने अरुणाचल के छह स्थानों का नाम बदलने पर आपत्ति की

नयी दिल्ली : चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में छह स्थानों का नाम बदलने पर आपत्ति जताते हुए भारत ने गुरुवार को कहा कि पड़ोसी देश के स्थानों का नाम बदल देने से अवैध कब्जा वैध नहीं हो जाता है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने इस मुद्दे पर कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में छह स्थानों का नाम बदलने पर आपत्ति जताते हुए भारत ने गुरुवार को कहा कि पड़ोसी देश के स्थानों का नाम बदल देने से अवैध कब्जा वैध नहीं हो जाता है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने इस मुद्दे पर कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है.
उन्होंने कहा, ‘‘पड़ोसी देश के स्थानों का नाम बदलने से अवैध कब्जा वैध नहीं बन जाता है.’ चीन ने बुधवार को घोषणा की थी कि पूर्वोत्तर राज्य में छह स्थानों के उसने ‘‘मानकीकृत’ आधिकारिक नाम रखे हैं और इस भड़काऊ कदम को ‘‘वैध कार्रवाई’ बताया था. दलाई लामा के अरुणाचल दौरे पर आपत्ति जताने के बाद चीन ने यह कदम उठाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola