राजस्थान में गाय ले जा रहे कुछ लोगों की गोरक्षकों ने की पिटाई, एक की मौत

अलवर: अपने को गो-रक्षा समूह से जुड़ा बताने वाले कुछ लोगों ने दो दिन पहले कई लोगों पर हमला किया और उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी. इस पिटाई में घायल एक शख्स की इलाज के दौरान मौत की खबर है. घटना शनिवार की है जब हरियाणा के रहने वाले कुछ लोग छह गाड़ियों में […]
अलवर: अपने को गो-रक्षा समूह से जुड़ा बताने वाले कुछ लोगों ने दो दिन पहले कई लोगों पर हमला किया और उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी. इस पिटाई में घायल एक शख्स की इलाज के दौरान मौत की खबर है. घटना शनिवार की है जब हरियाणा के रहने वाले कुछ लोग छह गाड़ियों में गायों को लेकर जा रहे थे. इसी क्रम में बहरोड के पास उनपर हमला कर दिया गया.
पिटाई के दौरान पहलू खान को गंभीर चोट लगी जिसका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गयी. मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी दी कि पहलू खान और उनके चार अन्य सहयोगियों ने गाय को खरीदने संबंधी दस्तावेज भी पेश किये. इसके बावजूद उनकी पिटाई कर दी गयी.
स्थानीय पुलिस की माने तो विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से संबंध रखने वाले गोरक्षकों ने शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-8 के निकट जगुआस क्रॉसिंग के पास शनिवार शाम को इन गाडि़यों को रोका और आरोप लगाया कि वे अवैध रूप से गाय ले जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये वाहन जयपुर की ओर से आ रहे थे और हरियाणा के नूह जिले की तरफ रुख कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




