पहले बनाया फेसबुक लाइव वीडियो, फिर फाइव स्टार होटल की 19वीं से युवक ने लगायी छलांग, मौत

नयी दिल्ली : देश की मायानगरी मुंबई में एक अजीबोगरीब लोमहर्षक वाकया सामने आया है. यहां के एक फाइव स्टार होटल में ठहरा हुआ 24 साल के एक युवक ने पहले एक वीडियो शूट कियाए फिर उसे फेसबुक पर पोस्ट किया और उसके बाद आत्महत्या कर ली. मुंबई के इस फाइव स्टार होटल में यह […]
नयी दिल्ली : देश की मायानगरी मुंबई में एक अजीबोगरीब लोमहर्षक वाकया सामने आया है. यहां के एक फाइव स्टार होटल में ठहरा हुआ 24 साल के एक युवक ने पहले एक वीडियो शूट कियाए फिर उसे फेसबुक पर पोस्ट किया और उसके बाद आत्महत्या कर ली. मुंबई के इस फाइव स्टार होटल में यह वाकया देखकर लोग हतप्रभ रह गये. होटल के 19वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाला अर्जुन भारद्वाज नामक 24 साल का यह युवक मुंबई के मशहूर नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में इंजिनियरिंग का छात्र था.
मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, अर्जुन भारद्वाज ने सोमवार को आत्महत्या करने से पहले होटल ताज लैंड्स एंड के कमरे में पहले एक वीडियो शूट किया. वीडियो में अर्जुन ने बताया कि वह सिखायेंगे कि आत्महत्या कैसे की जाये. इसके बाद उसने शराब पी. इसके बाद उसने वीडियो में खिड़की का नजारा शूट किया. इसके पास्ता खाया और आखिर में वह कहकर कैमरा ऑफ कर देता है कि आत्महत्या करते वक्त वह शूट नहीं कर पायेंगे. इसके बाद वह कमरे की खिड़की का शीशा तोड़कर 19वीं मंजिल से छलांग लगा देता है.
उसकी आत्महत्या का लाइव वीडियो भले ही उनके फोन कैमरा में शूट न हुआ हो, लेकिन होटल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है. अर्जुन के फेसबुक पर उसकी अंतिम पोस्ट पांच घंटे पहले की है, जो कि उसी खिड़की की फोटो है, जहां से वह छलांग लगाया है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने हंसता हुआ स्माइली बनाते हुए कैप्शन लिखा है – View to die for
मुंबई पुलिस को उसके होटल के कमरे में एक सूइसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि वह ड्रग एडिक्ट है और वह अब और जिंदा नहीं रहना चाहते. अर्जुन बेंगलुरु के रहने वाले हैं और उनके पिता बेंगलुरु में ही कारोबारी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




