33 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

रायपुर : छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में चार महिला नक्सली समेत 33 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. बस्तर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज बताया कि जिला मुख्यालय में राज्य शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर और नक्सलियों की विचारधारा से त्रस्त होकर दरभा डिविजन के कांगरेवेली एरिया […]
रायपुर : छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में चार महिला नक्सली समेत 33 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. बस्तर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज बताया कि जिला मुख्यालय में राज्य शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर और नक्सलियों की विचारधारा से त्रस्त होकर दरभा डिविजन के कांगरेवेली एरिया कमेटी के 25 माओवादियों और बारसूर एरिया कमेटी (पूर्वी बस्तर डिविजन) के आठ माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्समर्पण करने वाले नक्सलियों में एक एलओएस सदस्य, दो जनमिलिशिया कमांडर, एक डीएकेएमएस एरिया कमेटी अध्यक्ष, 15 जनमिलिशिया सदस्य, छह सीएनएम सदस्य, तीन संघम सदस्य और एक पंचायत कमेटी सदस्य शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










