भारत में नाइजीरियाई छात्रों पर हमले को लेकर ठोस कार्रवाई की मांग

नयी दिल्ली : नाइजीरिया ने आज भारतीय उच्चायुक्त को बुलाया और भारत में अपने नागरिकों पर हमलों को लेकर विरोध दर्ज कराया तथा आरोपियों के खिलाफ ‘ठोस अभियोजन’ की मांग की. भारतीय उच्चायुक्त बी एन रेड्डी की नाइजीरियाई विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ ‘मुलाकात’ की पुष्टि करते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल […]
नयी दिल्ली : नाइजीरिया ने आज भारतीय उच्चायुक्त को बुलाया और भारत में अपने नागरिकों पर हमलों को लेकर विरोध दर्ज कराया तथा आरोपियों के खिलाफ ‘ठोस अभियोजन’ की मांग की. भारतीय उच्चायुक्त बी एन रेड्डी की नाइजीरियाई विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ ‘मुलाकात’ की पुष्टि करते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि रेड्डी ने उन लोगों को इससे अवगत कराया कि भारत अपने यहां अफ्रीकियों सहित सभी विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है. रेड्डी ने ग्रेटर नोएडा में नाइजीरियाई छात्रों पर हमले के मामले में भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा उठाए गए कई कदमों के बारे भी जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




