ePaper

सीबीडीटी की नयी समिति करेगी आयकर विभाग के गायब अधिकारियों की पहचान

Updated at : 24 Mar 2017 12:26 PM (IST)
विज्ञापन
सीबीडीटी की नयी समिति करेगी आयकर विभाग के गायब अधिकारियों की पहचान

नयी दिल्ली : केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अनधिकृत तरीके से अवकाश पर चल रहे अधिकारियों तथा आयकर विभाग के अन्य कनिष्ठ स्तर के अधिकारियों की पहचान के लिए एक समिति का गठन किया है. ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. सीबीडीटी ने एक आदेश में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अनधिकृत तरीके से अवकाश पर चल रहे अधिकारियों तथा आयकर विभाग के अन्य कनिष्ठ स्तर के अधिकारियों की पहचान के लिए एक समिति का गठन किया है. ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी.

सीबीडीटी ने एक आदेश में कहा कि तीन सदस्यीय समिति विभाग में काम कर रहे सभी अधिकारियों की एकबारगी गिनती करेगी और भारतीय राजस्व सेवा के समूह ए के उन अधिकारियों की पहचान करेगी, जो अभी अनधिकृत रूप से अवकाश पर हैं या गायब हैं. समिति के प्रमुख अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) स्तर के अधिकारी हैं.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कर विभाग के निर्णय लेने वाले निकाय द्वारा यह कदम इस बात के संज्ञान में आने के बाद उठाया गया है कि पिछले दो साल में एक दर्जन से अधिक मामलों की जांच की गयी और अधिकारियों को बर्खास्त किया गया. अधिकारी ने बताया कि एक बार समिति ऐसे अधिकारियों की सही गणना कर लेगी, उसके बाद सीबीडीटी सेवा नियमों के तहत उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola