ePaper

मोर्टार बम दागने का अभ्यास करने के दौरान बीएसएफ के चार जवान घायल हुए

Updated at : 17 Mar 2017 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
मोर्टार बम दागने का अभ्यास करने के दौरान बीएसएफ के चार जवान घायल हुए

जैसलमेर : राजस्थान में भारत-पाक सीमा से सटे इस शहर के निकट मोर्टार बम दागने के अभ्यास के दौरान सीमा सुरक्षा बल के चार जवान घायल हो गये. यह घटना उस वक्त जब हुई 51 एमएम मोर्टार बम अपने लक्ष्य से पहले ही किशनगढ़ स्थित बल के फायरिंग रेंज में गिर गया. इस घटना में […]

विज्ञापन

जैसलमेर : राजस्थान में भारत-पाक सीमा से सटे इस शहर के निकट मोर्टार बम दागने के अभ्यास के दौरान सीमा सुरक्षा बल के चार जवान घायल हो गये. यह घटना उस वक्त जब हुई 51 एमएम मोर्टार बम अपने लक्ष्य से पहले ही किशनगढ़ स्थित बल के फायरिंग रेंज में गिर गया.

इस घटना में एक इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल घायल हो गये. वे अभ्यास में हिस्सा ले रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि चार लोगों को वायुमार्ग से जोधपुर के एक अस्पताल में ले जाया गया. घायल जवानों में से दो को गंभीर चोटें आई हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola