ePaper

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, सेना ने इलाकों की घेराबंदी

Updated at : 17 Mar 2017 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, सेना ने इलाकों की घेराबंदी

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शुक्रवार सुबह मुठभेड हुई. सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ पुलवामा के बटनूर लस्सीपोरा में हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, इलाके में कल रात भी गोलियां चलने की […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शुक्रवार सुबह मुठभेड हुई. सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ पुलवामा के बटनूर लस्सीपोरा में हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, इलाके में कल रात भी गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी थी. इस बीच, खबर यह भी है कि सेना के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है.

इसके बाद शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश की. सुरक्षाबलों के सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद यह मुठभेड़ शुरू हो गयी. सूत्रों के मुताबिक, किसी भी आतंकवादी के भागने के प्रयास को विफल करने और घेराबंदी को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है. स्थानीय लोगों द्वारा किसी प्रकार के प्रदर्शन को रोकने के लिए आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola