ePaper

होली पर भीड से निपटने के लिए रेलवे ने तैयार की कार्य योजना, दरभंगा के लिए एक विशेष ट्रेन

Updated at : 10 Mar 2017 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
होली पर भीड से निपटने के लिए रेलवे ने तैयार की कार्य योजना, दरभंगा के लिए एक विशेष ट्रेन

नयी दिल्ली : उत्तरी रेलवे ने आगामी होली और गर्मियों के मौसम की भीड से निपटने के लिए कमर कस ली है और आरक्षण काउंटरों के सुचारु संचालन, शिकायत रहित यात्री सुविधाओं और कदाचार को रोकने के लिए एक कार्य योजना तैयार की है. होली के त्योहार पर अतिरिक्त भीड को देखते हुए 11 मार्च […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उत्तरी रेलवे ने आगामी होली और गर्मियों के मौसम की भीड से निपटने के लिए कमर कस ली है और आरक्षण काउंटरों के सुचारु संचालन, शिकायत रहित यात्री सुविधाओं और कदाचार को रोकने के लिए एक कार्य योजना तैयार की है.

होली के त्योहार पर अतिरिक्त भीड को देखते हुए 11 मार्च से दरभंगा के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी.

आनंद विहार-दरभंगा विशेष ट्रेन 11 को मार्च को सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर आनंद विहार स्टेशन से रवाना होगी और अगले दिन सुबह साढे आठ बजे दरभंगा पहुंचेगी.

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, सुचारु कामकाज सुनिश्चित रखने के लिए त्योहार के दौरान पूछताछ और उद्घोषणा प्रणाली पर निगरानी रखी जाएगी और पीआरएस प्रणाली ट्रेनों की समय सारणी के बारे में अपडेट करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola