प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

अहमदाबाद : गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित १२ ज्योतिर्लिंगों में सर्वप्रथम माने जाने वाले सोमनाथ के दर्शन के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पहुंचे. मोदी ने सोमनाथ मंदिर जाकार विशेष पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया. इसके साथ ही उन्होंने सोमनाथ में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के सम्मुख जाकर […]
अहमदाबाद : गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित १२ ज्योतिर्लिंगों में सर्वप्रथम माने जाने वाले सोमनाथ के दर्शन के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पहुंचे. मोदी ने सोमनाथ मंदिर जाकार विशेष पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया.
PM Narendra Modi visits Somnath Temple in Gujarat, offers prayers pic.twitter.com/Fv111gQCib
— ANI (@ANI) March 8, 2017
इसके साथ ही उन्होंने सोमनाथ में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के सम्मुख जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. खबर है कि वे मंदिर ट्रस्ट की बैठक में भी शामिल होंगे. सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आज सुबह नरेंद्र मोदी दीव एयरपोर्ट पहुंचे. नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर कल गुजरात पहुंचे हैं. वे आज यहां त्रिवेणी संगम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




