आरबीआई गर्वनर उर्जित पटेल को धमकी , एक गिरफ्तार

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल को कथित तौर पर धमकी भरा ई-मेल भेजने के मामले में नागपुर में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इस मेल में गवर्नर को नौकरी छोडने को कहा गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गवर्नर पटेल को 23 फरवरी को एक ईमेल भेजा […]
मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल को कथित तौर पर धमकी भरा ई-मेल भेजने के मामले में नागपुर में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इस मेल में गवर्नर को नौकरी छोडने को कहा गया है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गवर्नर पटेल को 23 फरवरी को एक ईमेल भेजा गया. इसमें कहा गया कि अगर वे अपने पद से नहीं हटते हैं तो उन्हें व उनके परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा. पटेल ने इस ईमेल को आरबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी को भेजा जिन्होंने मामले में मुंबई पुलिस की साइबर अपराध शाखा से संपर्क कर शिकायत दर्ज करवाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




