ePaper

मुंबई के मेयर के चुनाव को लेकर शुक्रवार को हो सकती है भाजपा की कोर समिति की बैठक

Updated at : 02 Mar 2017 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
मुंबई के मेयर के चुनाव को लेकर शुक्रवार को हो सकती है भाजपा की कोर समिति की बैठक

मुंबई : बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के त्रिशंकु परिणाम की पृष्ठभूमि में मुंबई के मेयर पद के लिए आठ मार्च को होने वाले चुनाव की रणनीति बनाने के लिए महाराष्ट्र भाजपा की कोर समिति की यहां शुक्रवार को बैठक होने वाली है. पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, राज्य भाजपा प्रमुख […]

विज्ञापन

मुंबई : बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के त्रिशंकु परिणाम की पृष्ठभूमि में मुंबई के मेयर पद के लिए आठ मार्च को होने वाले चुनाव की रणनीति बनाने के लिए महाराष्ट्र भाजपा की कोर समिति की यहां शुक्रवार को बैठक होने वाली है. पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, राज्य भाजपा प्रमुख रावसाहब दाणवे और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के शामिल होने की संभावना है.

केंद्र और राज्य में सहयोगी होने के बावजूद भाजपा और शिवसेना ने हाल में आयोजित महानगरपालिका चुनाव अपने-अपने दम पर लड़ा था. बीएमसी की 227 सदस्यीय परिषद के लिए हुए चुनाव में 84 सीटों के साथ शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी. भाजपा 82 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी. कांग्रेस को 31, राकांपा को नौ और राज ठाकरे की मनसे को सात सीटें मिली.

शिवसेना ने कुछ निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का दावा किया है. इस महीने की आठ मार्च को महानगरपालिका की पहली बैठक में मुंबई के नये मेयर का चुनाव होगा. बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि इस पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख चार मार्च है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola