ePaper

बीएमसी चुनाव : भाजपा की जोरदार जीत पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को ट्वीट कर बधाई दी

Updated at : 23 Feb 2017 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
बीएमसी चुनाव : भाजपा की जोरदार जीत पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को ट्वीट कर बधाई दी

नयी दिल्ली : महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन से खुश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वहां की जनता को ‘विकास की राजनीति’ और ‘सुशासन’ पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में यह बड़ा आशीर्वाद ओडिशा के बाद आया है और हम भाजपा पर लगातार अपना विश्वास […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन से खुश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वहां की जनता को ‘विकास की राजनीति’ और ‘सुशासन’ पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया.
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में यह बड़ा आशीर्वाद ओडिशा के बाद आया है और हम भाजपा पर लगातार अपना विश्वास जताने के लिए हर भारतीय को धन्यवाद देते हैं, हम मजबूत और समावेशी भारत के निर्माण में संकल्पबद्ध होकर काम रह हैं. अपने ट्वीटों में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं खासकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष रावसाहब दानवे पाटिल की लोगों के लिए अथक रुप से काम करने के लिए प्रशंसा की.

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘यह वर्ष 2017 के लिए बड़ी शुरुआत है. ओडिशा में पहला अप्रत्याशित समर्थन और अब महाराष्ट्र के लोगों का व्यापक आशीर्वाद है. ” उन्होंने लिखा, ‘‘कठिन परिश्रम, संकल्प और जमीनी स्तर पर काम के माध्यम से भाजपा अब शहरी एवं ग्रामीण दोनों महाराष्ट्र में मजबूत ताकत है. कार्यकर्ताओं को धन्यवाद. ” भाजपा ने बृहन्मुम्बई महानगरपालिका में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. वह दस में से कम से कम छह नगर निकायों में नियंत्रण हासिल करने वाली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola