BSF ने साम्बा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर खोज निकाला सुरंग, घुसपैठ का प्रयास नाकाम

जम्मू : बीएसएफ ने साम्बा जिले में पाकिस्तान की तरफ अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक सुरंग का पता लगाया है जिससे आतंकवादियों के घुसपैठ का प्रयास नाकाम हो गया. बीएसएफ के उपमहानिरीक्षक धर्मेन्द्र पारीक ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि सुरंग निरोधक अभ्यास के दौरान बीएसएफ ने कल रामगढ सेक्टर में भारतीय सीमा के […]
जम्मू : बीएसएफ ने साम्बा जिले में पाकिस्तान की तरफ अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक सुरंग का पता लगाया है जिससे आतंकवादियों के घुसपैठ का प्रयास नाकाम हो गया.
बीएसएफ के उपमहानिरीक्षक धर्मेन्द्र पारीक ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि सुरंग निरोधक अभ्यास के दौरान बीएसएफ ने कल रामगढ सेक्टर में भारतीय सीमा के अंदर बाड से पहले करीब 20 मीटर लंबी सुरंग का पता लगाया.
उन्होंने कहा कि सुरंग का आकार ढाई फुट लंबा और ढाई फुट चौड़ा है. उन्होंने बताया कि सुरंग का पता लगने से भारतीय क्षेत्र में आतंकवादियों को घुसाने के पाकिस्तान की नापाक साजिश को टाल दिया गया है.
बीएसएफ के अधिकारी ने कहा कि सुरंग का छोर पाकिस्तान की तरफ पाया गया और यह क्षेत्र में भारतीय सीमा से करीब 20 मीटर पहले खत्म हो जाता है. डीआईजी ने बताया, ‘सुरंग अभी तक पूरा नहीं हो पायी है और बाड़ के पास तक पहुंचने से पहले ही इसका पता लगा लिया गया.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




