भाजपा ने सांसदों को दिया निर्देश, गरीबों के मसीहा के रूप में प्रधानमंत्री को करें पेश

Updated at : 07 Feb 2017 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने सांसदों को दिया निर्देश, गरीबों के मसीहा के रूप में प्रधानमंत्री को करें पेश

नयी दिल्ली: गरीब समर्थक अपनी छवि को मजबूती प्रदान करने के लिए भाजपा ने आज कहा कि सरकार की सभी नीतियां गरीबों के कल्याण से संचालित हैं. साथ ही पार्टी ने अपने सांसदों से कहा है कि वे जनता के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘गरीबों के मसीहा’ के रूप में पेश करें. केंद्रीय मंत्री […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: गरीब समर्थक अपनी छवि को मजबूती प्रदान करने के लिए भाजपा ने आज कहा कि सरकार की सभी नीतियां गरीबों के कल्याण से संचालित हैं. साथ ही पार्टी ने अपने सांसदों से कहा है कि वे जनता के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘गरीबों के मसीहा’ के रूप में पेश करें. केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने संसदीय दल की बैठक में पार्टी के सांसदों से कहा कि वे सरकार की उपलब्धियों और राष्ट्रपति द्वारा संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए पेश किए गए सरकार के नजरिए को आम आदमी तक लेकर जाएं.

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि बजट और सरकार की सभी नीतियां गरीबों और समाज के कमजोर तबके की चिंताओं से प्रेरित हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों के मसीहा हैं. आप इस संदेश को हर घर तक लेकर जाएं’बैठक के बाद संवाददाताओं को इसकी जानकारी देते हुए संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने संसद के कामकाज पर संतोष जाहिर किया जहां कल दोनों में से लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में 9 घंटे से अधिक का समय चर्चा में लगाया गया. उन्होंने विश्वास जताया कि मजदूरी के भुगतान, शत्रु संपत्ति और नोटबंदी से संबंधित तीन विधेयक संसद में पास होंगे.
उन्होंने कहा कि ये विधेयक सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेशों के स्थान पर लाए गए हैं. इस बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने डिजिटल भुगतान को आगे बढाने के लिए पिछले 45 दिनों से जारी सरकार के प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि शिलोंग में आज ‘डिजिधन ‘ मेले का आयोजन किया जा रहा है.उन्होंने बताया कि डिजिटल रुप में भुगतान करने वालों के लिए निकाले गए लकी ड्रा में सरकार द्वारा कारोबारियों समेत साढे छह लाख लोगों को पुरस्कार दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि इन डिजिधन मेलों में दस लाख से अधिक लोग आए हैं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola