ePaper

योगी आदित्यनाथ की हुंकार : सालभर में बनेगा राम मंदिर, जो यूपी में आयी भाजपा सरकार

Updated at : 30 Jan 2017 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ की हुंकार : सालभर में बनेगा राम मंदिर, जो यूपी में आयी भाजपा सरकार

नयी दिल्ली : गोरखपुर से भाजपा के सांसद योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को हुंकार भरते हुए कहा है कि यदि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है, तो एक साल के अंदर राम मंदिर बनकर तैयार हो जायेगा. उन्होंने कहा कि राम का नाम आस्था का प्रतीक है और सभी चाहते हैं कि अयोध्या […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : गोरखपुर से भाजपा के सांसद योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को हुंकार भरते हुए कहा है कि यदि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है, तो एक साल के अंदर राम मंदिर बनकर तैयार हो जायेगा. उन्होंने कहा कि राम का नाम आस्था का प्रतीक है और सभी चाहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर बनाया जाये. सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर का मुद्दा होने पर भाजपा सांसद आदित्यनाथ ने कहा कि कई मसले ऐसे भी होते हैं, जो कोर्ट के बाहर भी निपटा लिये जाते हैं. यह तो चुनाव बाद ही पता चलेगा कि यूपी में राम मंदिर कैसे बनेगा.

यूपी के एक क्षेत्रीय चैनल से बातचीत के दौरान गोरखपुर के भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के आपसी तालमेल पर निशाना साधते हुए कहा कि देश और उत्तर प्रदेश में अभी जिस प्रकार के अराजकता का माहौल छाया हुआ है, उसके पीछे कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की भूमिका अहम है.

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र पर अमल करने के बारे में कहा कि भाजपा अपने 2014 के घोषणा पत्र में किये गये सारे वादे को पूरा करेगी. हालांकि, उत्तर प्रदेश चुनाव में जीत मिलने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए यह कहा कि पार्टी का संसदीय बोर्ड जो तय करेगा, वह सभी को मान्य होगा. इस विषय पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola