गुजरात में नए नोटों में 27.6 लाख रुपये के साथ तीन लोग धरे गए

Updated:
विज्ञापन
गुजरात में नए नोटों में 27.6 लाख रुपये के साथ तीन लोग धरे गए

कच्छ (गुजरात) : भुज में 2,000 रुपये के नए नोटों में 27.62 लाख रुपये कथित तौर पर तीन लोगों के पास से बरामद होने के बाद उन्हें आज हिरासत में ले लिया गया. एक अधिकारी ने कहा कि इस नकदी को जब्त कर लिया गया और मामले को आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया. […]

विज्ञापन

कच्छ (गुजरात) : भुज में 2,000 रुपये के नए नोटों में 27.62 लाख रुपये कथित तौर पर तीन लोगों के पास से बरामद होने के बाद उन्हें आज हिरासत में ले लिया गया. एक अधिकारी ने कहा कि इस नकदी को जब्त कर लिया गया और मामले को आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया.

पुलिस को सूचना मिली के ये तीनों व्यक्ति कमीशन पर पुराने नोटों को नए नोटों से बदल रहे हैं. इस पर पुलिस ने माधपार हाईवे पर एक होटल के पास इन्हें हिरासत में ले लिया. तीनों व्यक्ति वहां एक कार में आए थे.

पुलिस निरीक्षक (स्थानीय अपराध शाखा), कच्छ (पश्चिम) जेएम अला ने कहा, ‘‘ हमने एक कार में यहां पहुंचे तीन व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया जो पुराने नोटों को इन नए नोटों से बदलने के लिए आने वाले व्यक्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे.’ पुलिस ने उनके पास से 2,000-2,000 रुपये के 1,381 नोट और 100-100 रुपये के 82 नोट बरामद किए. तीनों व्यक्तियों की पहचान इरफान मिस्त्री, अब्दुल ओडियान और इमरान मजोठा के तौर पर की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola